1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बेटी की खुशी का पूरा ख्याल रखते हैं ड्वेन जॉनसन

बेटी की खुशी का पूरा ख्याल रखते हैं ड्वेन जॉनसन

 Published : Oct 29, 2018 10:58 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 10:58 pm IST

अमेरिकी अभिनेता ड्वेन जॉनसन का कहना है कि दिनभर काम करने के बाद बेहद थका होने के बावजूद बेटी जैसमिन के जगाने पर उन्हें बिल्कुल बुरा नहीं लगता और वह नाराज नहीं होते। 

ड्वेन जॉनसन- India TV Hindi
ड्वेन जॉनसन

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी अभिनेता ड्वेन जॉनसन का कहना है कि दिनभर काम करने के बाद बेहद थका होने के बावजूद बेटी जैसमिन के जगाने पर उन्हें बिल्कुल बुरा नहीं लगता और वह नाराज नहीं होते। वेबसाइट 'एक्सेसऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को एक पिता होने के उतार-चढ़ाव भरे जिंदगी के बारे में बात की। 

उन्होंने लिखा, "देर तक काम करना और फिर महज तीन घंटे की नींद लेना और अचानक से इस तूफान का हमारे बेडरूम में पहुंचकर मेरे ऊपर कूद जाना और खेलने के लिए मुझसे खिलौनों की अलमारी की ओर चलने का अनुरोध करना। (वह मेरी अलमारी में अपने खिलौने रखती है।)" 

उन्होंने लिखा, "हम वहीं जाते हैं..हैरानी की बात यह है कि वह खेलने से मना कर देती है और चाहती है कि मैं उसे बस गोद में लिए रहूं।" जॉनसन ने बेटी जैसमिन (2) के साथ की अपनी तस्वीर भी साझा की।

Also Read:

Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार

Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार

ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने के बाद रणबीर-आलिया की शादी की तारीख आ सकती है सामने: मीडिया रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन