1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. गोल्डन ग्लोब्स 2020: '1917' को बेस्ट मोशन पिक्चर का अवार्ड

गोल्डन ग्लोब्स 2020: '1917' को बेस्ट मोशन पिक्चर का अवार्ड

 Written By: IANS
 Published : Jan 06, 2020 10:58 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 10:58 pm IST

 '1917' को बेस्ट मोशन पिक्चर-ड्रामा का अवार्ड मिला है।

 गोल्डन ग्लोब्स 2020- India TV Hindi
 गोल्डन ग्लोब्स 2020

लॉस एंजेलिस: निर्देशक सैम मेंडेस के लिए 77वां गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड समारोह खुशियों से भरा और आश्चर्यजनक रहा। दरअसल, निर्देशक की फिल्म '1917' को बेस्ट मोशन पिक्चर-ड्रामा का अवार्ड मिला है, साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का भी अवार्ड दिया गया।

मेंडेस ने अवार्ड लेने के दौरान कहा, "यह चीज फिल्म के लिए बहुत, बहुत, बहुत बड़ी चीज है।" उन्होंने आगे कहा, "बिना किसी बड़े फिल्मी सितारे के फिल्म बनाना, और लोगों को सिनेमाघरों तक फिल्म देखने के लिए आकर्षित करना बहुत मुश्किल होता है और मुझे उम्मीद है कि यह लोगों को अपनी ओर खींचेगा, जिससे कि वे फिल्म को बड़े पर्दे पर देखेंगे।"

निर्देशक ने एक साथ दो अवार्ड पाने को लेकर कहा, "भगवान का शुक्र है। यह सच में बहुत बड़ा सरप्राइज है। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।"

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन