1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कार दुर्घटना में घायल हिपहॉप दिग्गज एरिक बी. की बेटी की हालत गंभीर

कार दुर्घटना में घायल हिपहॉप दिग्गज एरिक बी. की बेटी की हालत गंभीर

 Published : Mar 17, 2020 12:18 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 12:18 pm IST

28 साल की एरिका ट्रक से भिड़ गईं, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिपहॉप दिग्गज एरिक बी....- India TV Hindi
हिपहॉप दिग्गज एरिक बी. की बेटी की हालत गंभीर

लॉस एंजेलिस: हिपहॉप दिग्गज एरिक बी. की बेटी एरिका बैरियर एक भयानक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। एसशोबिज की रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज हिप-हॉप डुओ में से एक एरिक बी की 28 वर्षीय बेटी की दुर्घटना कनेक्टिकट में तब हुई जब सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार ही। फिलहाल उनका इलाज हार्टफोर्ड अस्पताल में चल रहा है।

एरिका की दुर्घटना की खबर सबसे पहले सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम फीड में 'द रियल सिस्टर 2 सिस्टर 2.0' ने पोस्ट किया, "कनेक्टिकट में एक भयानक कार दुर्घटना के बाद एरिक सुप्रीम बैरियर, संगीत दिग्गज एरिक बैरियर (एरिक बी.) की बेटी की हालत आज सुबह अत्यधिक गंभीर स्थिति में है।"

हॉलीवुड एक्टर इद्रिस एल्बा भी कोरोना वायरस से पीड़ित, कहा- ठीक महसूस कर रहा हूं

पोस्ट में आगे लिखा गया, "उनका परिवार उनके साथ है और आपसे दुआ करने की अपील कर रहा है।"

इनपुट- आईएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन