1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. हॉलीवुड रैपर कार्डी बी ने गरीब बच्चों को ट्रक भरकर बांटे खिलौने

हॉलीवुड रैपर कार्डी बी ने गरीब बच्चों को ट्रक भरकर बांटे खिलौने

 Published : Dec 24, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 06:50 pm IST

रैपर कार्डी बी ने गरीब बच्चों को क्रिसमस के तोहफे के रूप में ढेर सारे खिलौने दिए हैं।

हॉलीवुड रैपर कार्डी...- India TV Hindi
हॉलीवुड रैपर कार्डी बी ने गरीब बच्चों को ट्रक भरकर बांटे खिलौने

लॉस एंजिलिस: रैपर कार्डी बी ने गरीब बच्चों को क्रिसमस के तोहफे के रूप में ढेर सारे खिलौने दिए हैं। टीएमजेड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्डी 20 दिसंबर को मियामी की एक दुकान पर गईं और वहां उन्होंने ढेर सारे खिलौनों की खरीदारी की, जिनमें तरह-तरह के गेम्स, गुड़िया और खेलने की कई सारी चीजें शामिल थीं। इन सबकी कुल कीमत पांच हजार डॉलर रही जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब साढ़े तीन लाख रुपये हैं।

इसके बाद कार्डी ने किराए पर एक ट्रक लिया। उन्होंने इन सभी खिलौनों को ट्रक में लादने में मदद मांगी और इन्हें बच्चों तक पहुंचाया।

इसी महीने की शुरुआत में सात दिसंबर को कार्डी नाइजीरिया के लागोस स्थित एक अनाथालय में सांता के रूप में सजकर गई थीं।

शिल्पा शेट्टी और परेश रावल के साथ 'हंगामा 2' में मिज़ान जाफरी आएंगे नजर, पहला पोस्टर हुआ रिलीज

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन