1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'नो टाइम टू डाई' के साथ वापस आ गया जेम्स बॉन्ड, 3 सितंबर को रिलीज होगा ट्रेलर

'नो टाइम टू डाई' के साथ वापस आ गया जेम्स बॉन्ड, 3 सितंबर को रिलीज होगा ट्रेलर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2020 11:42 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 11:46 pm IST

जेम्स बॉन्ड 007 की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाई' का पोस्टर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही इस फिल्म का ट्रेलर 3 सितंबर को रिलीज होगा।

No Time To Die - India TV Hindi
No Time To Die  Image Source : INSTAGRAM/007

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म जेम्स बॉन्ड 007 की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाई' का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान भी हो चुका है। 

फिल्म का पोस्टर सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे। फिल्म के पोस्टर को लोग खूब सराह रहे हैं साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं। फिल्म के इस पोस्टर के आने के बाद लोग अब बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं जो 3 सितंबर को रिलीज होगा। 

इस पोस्टर के साथ फिल्म के मेकर्स ने एलान किया है कि जेम्स बॉन्ड की 'नो टाइम टू डाई' फिल्म इस साल नवंबर को रिलीज होगी। हालांकि ये फिल्म इस साल गर्मियों में ही रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज डेट डिले कर दी गई। 

'नो टाइम टू डाई' इस फिल्म के साथ ही डेनियल क्रेग पांचवी बार जेम्स बॉन्ड के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन कैरी जॉजी फुकुनागा ने किया है। इन्होंने इससे पहले HBOका फेमस सीरीज 'ट्रू डिटेक्टिव' और नेटफ्लिक्स की 'मैनियैक' को डॉयरेक्ट किया है। ऐसे में जेम्स बॉन्ड फैंस को इस फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन