1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस के चलते केटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम ने जापान में शादी का प्लान किया कैंसिल

कोरोना वायरस के चलते केटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम ने जापान में शादी का प्लान किया कैंसिल

 Written By: IANS
 Published : Mar 06, 2020 05:06 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 05:15 pm IST

जापान फिलहाल उन देशों में से एक है, जहां इसका जोखिम सबसे ज्यादा है।

katy perry orlando bloom - India TV Hindi
केटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम

लॉस एंजेलिस: गायिका केटी पेरी और अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम ने कथित तौर पर अपनी शादी की तारीख को स्थगित कर दिया है। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि जापान का दौरा करने का यह समय गलत है। बता दें कि इस समय वहां कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है।

एसशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को केटी ने इस बात की पुष्टि की कि वह अपने पहले व ब्लूम दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। 

कोरोना वायरस के खिलाफ बॉलीवुड का मोर्चा, सेलेब्रिटी दे रहे सुरक्षा और बचाव के सुझाव

एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट टूनाइट को बताया कि कोरोना वायरस के घातक प्रभाव के चलते यह स्टार जोड़ी सुदूर पूर्व में अपने भव्य विवाह समारोह की योजना के बारे में दोबारा सोचा और अब दोनों ने साल 2021 में शादी करने का फैसला लिया है, उस वक्त तक पेरी मां बन चुकी होंगी।

जापान फिलहाल उन देशों में से एक है, जहां इसका जोखिम सबसे ज्यादा है। यहां कोरोना वायरस के 1,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं और कुल 12 मौतें हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन