1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 8 साल बाद माइली सायरस और लिएम हेम्सवर्थ हुए अलग

8 साल बाद माइली सायरस और लिएम हेम्सवर्थ हुए अलग

 Published : Aug 12, 2019 09:16 am IST,  Updated : Aug 12, 2019 09:16 am IST

अभिनेत्री माइली सायरस और लिएम हेम्सवर्थ ने आखिरकार एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। 

माइली सायरस और लिएम...- India TV Hindi
माइली सायरस और लिएम हेम्सवर्थ

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री माइली सायरस और लिएम हेम्सवर्थ ने आखिरकार एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। दोनों की शादी हुए अभी एक साल भी नहीं हुए थे। एक अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया, क्योंकि दोनों अपना ध्यान करियर में लगाना चाहते हैं।

सायरस के प्रतिनिधि ने पीपल डॉट कॉम को बताया, "इस वक्त लिएम और माइली अलग होने पर सहमत हुए हैं। दोनों खुद पर और करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि दोनों अपने जानवरों के अच्छे माता-पिता बनकर रहेंगे। कृपया उनकी इस प्रक्रिया और निजता का सम्मान करें।"

माइली और लिएम की शादी साल 2018 के दिसंबर को हुई थी, शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को दस साल से अधिक समय से जानते थे।

वरुण धवन और सारा अली खान की 'कुली नंबर 1' का टीजर पोस्टर हुआ जारी, फिल्म से जुड़ी ये खबर आई सामने

पाकिस्तानी महिला को प्रियंका चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- चिल्लाओ मत मैं देशभक्त हूं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन