1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को दिखाई जाएगी 'स्टार वॉर्स : द लास्ट जेदी'

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को दिखाई जाएगी 'स्टार वॉर्स : द लास्ट जेदी'

 Published : Dec 15, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 07:28 pm IST

अंतरिक्ष यात्रियों का फिल्मों का आनंद लेना असामान्य बात नहीं है और अंतरिक्ष स्टेशन में नई व पुरानी दोनों तरह की 500 से अधिक फिल्मों का भंडार है।

नासा के अंतरिक्ष यात्री देखेंगे 'स्टार वॉर्स : द लास्ट जेदी'- India TV Hindi
नासा के अंतरिक्ष यात्री देखेंगे 'स्टार वॉर्स : द लास्ट जेदी'

वाशिंगटन: हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वॉर्स : द लास्ट जेदी' आज भारत में रिलीज हो गई। लेकिन क्या आपको पाता है यह फिल्म नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को दिखाई जाएगी वो भी अंतरिक्ष में। जी हां, अंतरिक्ष रोमांच पर आधारित इस फिल्म को जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के सदस्यों को दिखाई जाएगी।

नासा के सार्वजनिक मामलों के अधिकारी डैन हुओत ने 'इनवर्स' से कहा, "मैं यह पुष्टि करता हूं कि आईएसएस का चालक दल कक्षा में इस फिल्म को देख पाएगा।" अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष यात्री आमतौर पर डिजिटल फाइलों या फिर लैपटॉप व किसी स्टैंडर्ड प्रोजेक्टर पर देखते हैं।

'द वर्ज' में छपी रिपोर्ट के अनुसार, आईएसएस में अंतरिक्ष यात्रियों का फिल्मों का आनंद लेना असामान्य बात नहीं है और अंतरिक्ष स्टेशन में नई व पुरानी दोनों तरह की 500 से अधिक फिल्मों का भंडार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन