1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Happy Birthday Udit Narayan: उदित नारायण के जन्मदिन पर सुनिए उनके एवरग्रीन गाने

Happy Birthday Udit Narayan: उदित नारायण के जन्मदिन पर सुनिए उनके एवरग्रीन गाने

 Published : Nov 30, 2020 11:02 pm IST,  Updated : Nov 30, 2020 11:17 pm IST

इस बार उदित नारायण का जन्मदिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि उनके बेटे आदित्य नारायण उनके जन्मदिन पर ही शादी करने जा रहे हैं।

happy birthday Udit Narayan- India TV Hindi
happy birthday Udit Narayan Image Source : TWITTER

90 के दशक के बॉलीवुड के जाने-माने गायक, उदित नारायण, जिन्होंने अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे शीर्ष फ़िल्मी सितारों को अपनी आवाज़ दी, वो 1 दिसंबर को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बार उनका जन्मदिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि उनके बेटे आदित्य नारायण उनके जन्मदिन पर ही शादी करने जा रहे हैं।

उदित नारायण भारत में सबसे लोकप्रिय पार्श्व गायकों में से एक हैं। उन्हें उनके संगीत के लिए 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 2001 में, उन्हें नेपाल के दिवंगत राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव द्वारा प्रबल गोरखा दक्षिण बहू से सम्मानित किया गया था। उदित नारायण को 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। उदित नारायण को 2004 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और एल्बम ऑफ द ईयर दिए गए थे। ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ताल के ‘ताल से ताल मिला’ गीत को सदी के सर्वश्रेष्ठ गीत के रूप में चुना गया। इसकी रचना ए आर रहमान ने की थी।

पद्म श्री अवार्डी ने महान प्रतिभाशाली संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है जिसमें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, आनंद-मिलिंद, नदीम-श्रवण, अनु मलिक, जतिन ललित, हिमेश रेशमिया, ए आर रहमान, आदि शामिल हैं।

उदित नारायण ने तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, ओडिया, नेपाली, भोजपुरी, बंगाली सहित कई अन्य भाषाओं में भी गाया है। आज हम आपको पद्मश्री जीत चुके सिंगर के कुछ हिट गाने आपको सुनाने जा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन