1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Dheeme Dheeme: नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ का नया गाना रिलीज, 'कोका-कोला' और 'कुछ-कुछ' पहले ही हिट

Dheeme Dheeme: नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ का नया गाना रिलीज, 'कोका-कोला' और 'कुछ-कुछ' पहले ही हिट

 Published : May 09, 2019 07:46 am IST,  Updated : May 09, 2019 10:53 am IST

Dheeme Dheeme Official Music Video: 'कोका कोला' और 'कुछ कुछ' जैसे मशहूर गाने बना चुके टोनी कक्कड़ का नया गाना रिलीज हो गया। 'धीमे धीमे' गाने में टोनी कक्कड़ के साथ नेहा शर्मा भी नजर आ रही हैं।

Dheeme Dheeme - Tony Kakkar ft. Neha Sharma | Official Music Video- India TV Hindi
Dheeme Dheeme - Tony Kakkar ft. Neha Sharma | Official Music Video

Dheeme Dheeme Official Music Video: नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ भी सिंगर हैं, वो ना सिर्फ गाने गाते हैं बल्कि गाने खुद लिखते भी हैं और उसका म्यूजिक भी खुद तैयार करते हैं। टोनी ने 'कुछ कुछ', 'कोका कोला' और 'लूडो' जैसे कई हिट गाने दे चुके हैं। इस बार वो एक और खूबसूरत गाने के साथ सामने आए हैं। गाने का नाम है 'धीमे धीमे' इस गाने में टोनी कक्कड़ के साथ एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी नजर आ रही हैं।

Related Stories

जबसे 'धीमे धीमे' गाने का टीजर आया है तभी से टोनी के फैन्स इस गाने का वेट कर रहे थे, उनका इंतजार खत्म हो गया। 8 मई को ये गाना रिलीज कर दिया गया। इस गाने को टोनी कक्कड़ ने गाया है, गाने का म्यूजिक और लिरिक भी उन्हीं का है। टोनी और नेहा शर्मा की जोड़ी खूब जम रही है। गाने के लिरिक और म्यूजिक आपको मदहोश करने के लिए काफी है। अभी सुनिये ये गाना-

टोनी का गाना 'कोका कोला' सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में से एक है। वर्ल्ड यूट्यूब म्यूजिक लिस्ट में ये गाना नंबर वन पर भी रहा है। फिल्म 'लुका छुपी' में आने के बाद इस गाने की फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई।

टोनी का गाना लूडो भी लोगों को खूब पसंद आया था।

धीमे धीमे से पहले टोनी कक्कड़ ने अपनी बहन नेहा कक्कड़ और प्रियांक शर्मा को लेकर 'कुछ कुछ' नाम का गाना बनाया था। यह गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

इसे भी पढ़ें-

मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी ने शेयर की अपने नन्हे शहजादे की पहली फोटो, देखें

प्रियंका के मेट गाला लुक पर आया मां मधु चोपड़ा का बयान

प्रियंका चोपड़ा ने किया चोली के पीछे गाने पर डांस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन