एकता कपूर का सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सीरियल में कोमोलिका की भूमिका निभाती नजर आ रहीं हिना खान (Hina Khan) सीरियल छोड़ रही है। उन्हें रिप्लेस करने के लिए एक्ट्रेस को भी ढूंढ लिया गया है। हिना खान को सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 में अलीशा पनवर रिप्लेस कर रही हैं।
Related Stories
हिना खान के सीरियल छोड़ने के पीछे की वजह बॉलीवुड फिल्में बताया जा रहा है। हिना को फिल्म ऑफर हुई है जिसके लिए वह सीरियल छोड़ रही हैं। हिना की जगह जानी-मानी एक्ट्रेस अलीशा पनवर ले रही हैं। अलीशा इससे पहले इश्क में मरजावां सीरियल में नजर आ रही थीं।
हिना खान ने छोटे पर्दे पर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से शुरूआत की थी। जिसके बाद वह खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 11 में नजर आई थीं। बिग बॉस के बाद से ही उनको इतनी पॉपुलेरिटी मिली है।
सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 में पार्थ समथान अनुराग बासु, एरिका फर्नांडिस प्रेरणा शर्मा का रोल निभा रहे हैं। शो को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।
Also Read:
पूजा बिष्ट ने एक्स-लवर शरद मल्होत्रा और रिप्की भाटिया की शादी पर ऐसे किया रिएक्ट
मनीष नागदेव ने एक्स गर्लफ्रेंड सृष्टि रोड और रोहित सुचांती की बढ़ती नजदीकी पर ऐसे किया रिएक्ट