Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 की लड़कियों को शेयर करना पड़ेगा लड़कों के साथ बेड!

Bigg Boss 13 की लड़कियों को शेयर करना पड़ेगा लड़कों के साथ बेड!

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Sep 29, 2019 11:47 pm IST, Updated : Oct 01, 2019 10:39 am IST

Bigg Boss 13 का आगाज हो चुका है।

Bigg Boss 13 की लड़कियों को...- India TV Hindi
Image Source : Bigg Boss 13 की लड़कियों को शेयर करना पड़ेगा लड़कों के साथ बेड!

Bigg Boss 13: बिग बॉस सीजन 13 की शुरुआत हो चुकी है। ग्रैंड तरीके से शो लॉन्च हुआ। शो का कॉन्सेप्ट इस बार काफी अलग है। इस बार बिग बॉस लॉन्च हुआ तो ज्यादा देर तक नाच-गाना नहीं हुआ और सीधा कंटेस्टेंट को हमसे मिलवा दिया गया। बिग बॉस के घर में इस बार 5 लड़के हैं। खास बात यह है कि इस बार बिग बॉस के घर में काम पहले दिन ही बांट दिए गए हैं। खास बात ये है कि लड़कियों को जो काम एलॉट हुआ उनके पास ये ऑप्शन रहा कि वो इन 5 में से किसी भी एक लड़के को चुन सकती हैं। ज्यादातर लड़कियों ने सिद्धार्थ शुक्ला को ही अपने काम में पार्टनर चुना। जिन्हें एक भी काम नहीं मिला वो हैं अनु मलिक के भाई अबु मलिक।

खैर अब बात करते हैं बिग बॉस के एक खास रूल की। इस बार सलमान खान ने पहले ही दिन सभी लड़कियों को अपना बीएफएफ यानी बेड फ्रेंड फॉरएवर यानी बेड पार्टनर चुनना था। लड़कियों को चुनते वक्त ये नहीं पता था कि सामने वाला लड़का है या लड़की। लेकिन जब बैंड लेकर लड़कियां अंदर घुसी तो पता चला कि आपस में किसी लड़की को बेड नहीं शेयर करना है बल्कि लड़की को जिनके साथ बेड शेयर करना है वो लड़के होंगे।

अभी तक सिर्फ दो कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है जिन्हें बेड शेयर करना है। वो हैं सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई। दोनों इससे पहले कलर्स के सीरियल में पति-पत्नी के रोल में थे, रश्मि को जब ये बात पता चली कि उन्हें सिद्धार्थ के साथ बेड शेयर करना है वो असहज हो गईं। देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होगा? क्या बिग बॉस ये नियम चेंज करेंगे या फिर सच में लड़कियों को अपना  बेड लड़कों के साथ शेयर करना पड़ेगा।

बिग बॉस में इस बार कंटेस्टेंट के तौर पर पारस छाबड़ा, आसिम रियाज, कोएना मित्रा, आरती सिंह, दलजीत कौर, देवोलीना भट्टाचार्जी, सिद्धार्थ शुक्ला, अबु मलिक, सिद्धार्थ डे, रश्मि देसाई जैसे सितारे शामिल हैं।

Kindly watch these episodes on COLORS TV every day and any time on VOOT

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement