1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: घर में एंट्री पहले ही इस कंटस्टेंट को आया पैनिक अटैक, क्या छोड़ दिया शो!

Bigg Boss 15: घर में एंट्री पहले ही इस कंटस्टेंट को आया पैनिक अटैक, क्या छोड़ दिया शो!

 Published : Sep 28, 2021 03:46 pm IST,  Updated : Sep 28, 2021 03:56 pm IST

बिग बॉस से जुड़ी एक खबर आ रही हैं कि फेमस पंजाबी सिंगर अफसाना खान बिग बॉस 15 की हिस्सा नहीं होंगी। सिंगर एंट्री करने से पहले ही शो से बाहर हो गई हैं।

afsana khan- India TV Hindi
अफसाना खान Image Source : INSTAGRAM/ ITSAFSANAKHAN

टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 15’ 2 अक्टूबर से  शुरू होने वाला है। जैसे-जैसे शो से जुड़े कंटेस्टेंट के नामों का खुलासा हो रहा है वैसे-वैसे दर्शकों की रुचि बढ़ती जा रही है। इसी बीच शो से जुड़ी एक खबर आ रही हैं कि फेमस पंजाबी सिंगर अफसाना खान बिग बॉस 15 की हिस्सा नहीं होंगी। सिंगर एंट्री करने से पहले ही शो से बाहर हो गई हैं।   

बिग बॉस 15 में इस साल फेमस पंजाबी सिंगर अफसाना खान के एंट्री की खबर सामने आई थी जिसके बाद उनके फैंस का एक्साइटमेंट लेवल डबल हो गई थीं। प्रोमो वीडियो के जरिए अफसाना खान की एंट्री शो में कंफर्म हो गई थी। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफसाना खान अब बिग बॉस 15 में एंट्री नहीं करेंगी।

Bigg Boss 15: क्या नेहा मर्दा होंगी शो का हिस्सा? अभिनेत्री ने खुद दिया है ये जवाब

दरअसल स्पॉटबाय के अनुसार अफसाना खान को बीती शाम होटल में पैनिक अटैक आया था। जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें तुरंत ही मेडिकल सुविधाएं दीं। अफसाना खान को पैनिक अटैक आने के बाद उन्होंने शो में न आने का फैसला किया है और एक रिपोर्ट के मुताबिक वह पंजाब वापस लौट गई हैं और अब वो शो की हिस्सा नहीं बनेंगी। अफसाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि - मैं ठीक नहीं हूं, बीमार हूं बहुत, दूआ करों।' 

afsana khan
Image Source : INSTAGRAM/ ITSAFSANAKHANअफसाना खान

आपको बता दें अफसाना खान सलामान खान के शो में एंट्री करने के लिए बिल्कुल तैयार थीं। उन्होंने प्रोमो भी शूट कर लिया था और वह कुछ दिनों से मुंबई के एक होटल में क्वारंटाइन थीं इसी दौरान उन्हें अटैक आया। इस खबर के बाद उनके फैंस जरूर निराश हो जाएंगे।

Bigg Boss 15 press meet Highlights: 5 महीने लंबा होगा इस बार का बिग बॉस, सलमान ने दी जानकारी

'तितलियां' गाने से अपने आवाज से जादू बिखरने वाली फेमस पंजाबी सिंगर अफसाना खाना के इस ब्लॉकबस्टर सॉन्ग का नशा लोगों में आज तक कायम है। सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत वॉयस ऑफ पंजाब 3 से की थी। इस शो के दौरान उन्हें खास पहचान मिली जिसके बाद उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में अपना जलवा बिखेरा। 

Bigg Boss 15 Launch: सलमान के शो की हुई ग्रैंड लॉन्चिंग, आरती सिंह को हराकर देवोलीना भट्टाचार्जी ने जीता टास्क  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन