1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. निक्की तंबोली और जान कुमार सानू ने एक साथ खेली होली, फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

निक्की तंबोली और जान कुमार सानू ने एक साथ खेली होली, फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

 Published : Mar 25, 2021 03:57 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 03:57 pm IST

निक्की तंबोली और जान कुमार सानू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों होली खेलते नजर आ रहे हैं।

nikki tamboli and kumar sanu - India TV Hindi
निक्की तंबोली और जान कुमार सानू Image Source : INSTAGRAM/NIKKI_TAMBOLI

निक्की तंबोली और जान कुमार सानू को बॉस 14 के घर में एकसाथ देखा गया जहां इनकी दोस्ती को लोगो ने खूब पसंद किया। घर के अंदर तो दोनों की अच्छी दोस्ती रही ही और अब घर के बाहर भी दोनों एक साथ नजर आते रहते हैं। हाल ही में दोनों का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जान के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को निक्की तम्बोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

'हाथी मेरे साथी' के बाद अब 'बंटी और बबली 2' की रिलीज पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह

वीडियो पोस्ट करते हुए निक्की ने कैप्शन में लिखा-" हमारी तरफ से आपके लिए खुशियों का डोज, रंगों के साथ प्यार की अनंत भावना का जश्न मनाते हुए"। वीडियो को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। इनका ये अवतार फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निक्की तम्बोली और जान कुमार सानू एक-दूसरे के गाल पर बड़े प्यार से रंग लगा रहे हैं। दोनों ने सफेद रंग का कुर्ता पहना है। वहीं वीडियो में रंग लगया गाना बज रहा है। 

Khatron Ke Khiladi 11: एजाज खान, अर्जुन बिजलानी और वरुण सूद होंगे रोहित शेट्टी के रियलिटी शो का हिस्सा?

बिग बॉस के घर में हुई थी दोस्ती 

बता दें, जान कुमार सानू और निक्की तम्बोली के बीच बिग बॉस 14 के दौरान दोस्ती हुई। शो के दौरान दोनों में कभी लड़ाई हुई तो कभी प्यार भी रहा, लेकिन दर्शकों को इनकी केमिस्ट्री मजेदार लगी। घर से बाहर आने के बाद दोनों के बीच रिश्ते काफी अच्छे हो गए हैं और इन्हें साथ में पार्टी करते हुए भी स्पॉट किया गया है। इसके अलावा खबर ये भी है कि निक्की इन दिनों नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ को डेट कर रही हैं। लेकिन, इस पर दोनों की ओर से कोई अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है। दोनों साथ में एक वीडियो में भी काम करते नजर आएंगे। 

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

आर माधवन हुए कोरोना संक्रमित, फनी अंदाज़ में सोशल मीडिया पर फैंस से साझा की खबर

वाइफ सुनीता के बर्थडे पर अनिल कपूर का इमोशनल पोस्ट, सोनम कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

न्यूयॉर्क की सड़कों पर यूं गुनगुना रहे थे ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने शेयर किया आखिरी ट्रिप का Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन