1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नच बलिए' के एक्स कंटेस्टेंट राकेश बापत के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

'नच बलिए' के एक्स कंटेस्टेंट राकेश बापत के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

 Published : Jan 17, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 04:46 pm IST

बता दें कि राकेश डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 5' का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने साल 2005 में 'सात फेरे' सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

Raqesh Bapat Father Passes Away - India TV Hindi
टीवी एक्टर राकेश बापत के पिता का हुआ निधन

पॉपुलर टीवी एक्टर राकेश वशिष्ठ (राकेश बापत) के पिता मेजर पद्माकर बापत का देहांत हो गया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की तस्वीर शेयर कर इस दुखद खबर की जानकारी दी, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक संवेदना जता रहे हैं।

राकेश ने पिता की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम आपको याद करेंगे मेजर पद्माकर बापत। बाबा आज आपने दूसरी दुनिया का सफर शुरू किया है। आपकी दुआएं पूरी जिंदगी हमारा मार्गदर्शन करेंगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।' हालांकि, राकेश के पिता के निधन की वजह सामने नहीं आई है।

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा को मां की सलाह: चिपका चिपकी छोड़, स्टेंड लेने का वक्त आ गया

इस जानकारी के सामने आने के बाद एक्ट्रेस सनाया ईरानी, किश्वर मर्चेंट, सुयश राय और स्मिता गोंदकर ने दुख व्यक्त किया है। 

बता दें कि राकेश डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 5' का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने साल 2005 में 'सात फेरे' सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वो 'एक पैकेट उम्मीद', 'मर्यादा', 'बहू हमारी रजनीकांत' और 'इश्क में मरजावां' जैसे शोज में नज़र आ चुके हैं। 

कुछ दिनों निजी जिंदगी की वजह से राकेश चर्चा में थे। वो और उनकी पत्नी रिद्धी डोगरा के रिश्ते में दरार आ गई थी, जिसके बाद दोनों ने ऑफिशियली बताया कि वे जल्द ही एक-दूसरे को तलाक देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन