1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: शिवांगी-मोहसिन ने शूट किया आखिरी एपिसोड, मरने के बाद हुआ कायरा मिलन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: शिवांगी-मोहसिन ने शूट किया आखिरी एपिसोड, मरने के बाद हुआ कायरा मिलन

 Published : Oct 11, 2021 12:16 pm IST,  Updated : Oct 12, 2021 10:13 am IST

मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप आने वाला है, शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग मोहसिन और शिवांगी ने पूरी कर ली है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : INSTAGRAM- __KAIRA_SHIVIN_LOVE__

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo:  सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में स्वर्ग में कायरा मिलन हो रहा है। नायरा की मौत के बाद भले ही कार्तिक ने सीरत से शादी कर ली थी लेकिन उसकी आत्मा में नायरा ही बसी थी, तभी तो एक एक्सीडेंट में कार्तिक घायल हो जाता है और अस्पताल पहुंच जाता है। वहां उसकी सर्जरी होती है मगर उसकी मौत हो जाएगी। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि कार्तिक मौत के बाद स्वर्ग में नायरा से मिलता है। प्रोमो में इतनी खूबसूरती से कायरा मिलन दिखाया गया है कि आप भी देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। मोहसिन खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नायरा-कार्तिक की पहली मुलाकात और कायरा मिलन की तस्वीर शेयर की है। शिवांगी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये फोटो शेयर की है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी जोशी के बाद लीड रोल में नजर आएंगी प्रणाली राठौड़, निभाएंगी ये रोल

जो प्रोमो सामने आए हैं उसमें दिखाया गया है कि स्वर्ग में जहां कार्तिक-नायरा का मिलन होता है वहीं अक्षू अपनी छोटी बहन आरोही को संभालती दिखती है। ऐसा लगता है कि अब शो कार्तिक नायरा की बेटी अक्षरा और कार्तिक सीरत की बेटी आरोही पर शिफ्ट हो जाएगी। दोनों के बीच प्यार और केयर भी दिखाई देती है। देखिए प्रोमो-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo
Image Source : INSTAGRAMYeh Rishta Kya Kehlata Hai 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मोहसिन खान की जगह लेंगे हर्षद चोपड़ा? निभाएंगे कायरव का किरदार

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने घर में सेलिब्रेट किया बर्थडे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #HappyBirthdayKaran

बता दें, प्रणाली राय का नाम शो के लिए फाइनल हुआ है, वो शो में आरोही या अक्षू का रोल प्ले कर सकती हैं। वहीं लीड रोल के लिए हर्षद चोपड़ा का नाम सामने आया है। देखना दिलचस्प होगा कि हर्षद शो में नायरा-कार्तिक के बेटे का रोल प्ले करते हैं, या फिर वो अक्षू या आरोही के अपोजिट नजर आते हैं। 

PHOTOS: अभिषेक-ऐश्वर्या दुबई-पेरिस की ट्रिप पूरी कर पिता अमिताभ के जन्मदिन पर पहुंचे मुंबई

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन