1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rupali Ganguly बनीं टीवी की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस, एक एपिसोड की कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप

Rupali Ganguly बनीं टीवी की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस, एक एपिसोड की कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप

 Published : Feb 01, 2022 04:22 pm IST,  Updated : Feb 01, 2022 04:22 pm IST

रुपाली गांगुली सालों से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं, मगर अनुपमा शो ने उन्हें अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। अब वो इसी शो की बदौलत टीवी की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।

Rupali Ganguly becomes TV highest-paid actress- India TV Hindi
Rupali Ganguly becomes TV highest-paid actress Image Source : RUPALI GANGULY/INSTAGRAM

Highlights

  • रुपाली ने इस रेस में कई यंग और मशहूर एक्ट्रेसेज को पीछे छोड़ दिया है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपनी फीस बढ़ाई है।

टीवी शो अनुपमा ने छोटे परदे पर धमाल मचा रखा है। हर हफ्ते ये शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। अनुपमा और अनुज कपाड़िया की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आ रही है। अब हम आपको ऐसी खबर बताने वाले हैं जिसे सुनकर आपको रुपाली के फैन होने पर गर्व होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपमा की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस हर एपिसोड के तीन लाख रुपये लेती हैं। रुपाली को पहले इस शो के लिए डेढ़ लाख रुपये मिलते थे, मगर शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बाद रुपाली की फीस भी बढ़ गई और अब वो एक दिन के 3 लाख रुपये लेने लगीं। रुपाली ने इस रेस में कई यंग और मशहूर एक्ट्रेसेज को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं रुपाली ने टीवी में राम कपूर, रोनित रॉय की फीस को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में रुपाली ने अपनी फीस बढ़ाई है।

एक दिन की कमाई कर देगी हैरान

सुधांधु पांडे और गौरव खन्ना को मिलते हैं इतने रुपये

जहां अनुपमा के रोल के लिए रुपाली गांगुली को 3 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिलते हैं, वहीं सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना को एक एपिसोड के 1.5 लाख रुपये मिलते हैं। राजन शाही के इस शो ने सभी शो को पीछे करते हुए नंबर की जगह बना ली है। 

रुपाली के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं।

इसे भी पढ़ें-

हिंदुस्तानी भाऊ को धारावी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

शबाना आजमी को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन