1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15 Grand Finale: शमिता शेट्टी फिनाले की रेस से हुईं बाहर, जल्द होगा विजेता के नाम का ऐलान

Bigg Boss 15 Grand Finale: शमिता शेट्टी फिनाले की रेस से हुईं बाहर, जल्द होगा विजेता के नाम का ऐलान

 Published : Jan 30, 2022 10:58 pm IST,  Updated : Jan 31, 2022 04:58 pm IST

जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश में से विजेता के नाम की घोषणा करेंगे।

Shamita Shetty- India TV Hindi
Shamita Shetty Image Source : INSTAGRAM/ SHAMITASHETTY_OFFICIAL

Highlights

  • टॉप 3 की रेस से अदाकारा शमिता शेट्टी बाहर हो गईं।
  • अब करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच मुकाबला होगा।

'बिग बॉस 15' के फिनाले का धमाकेदार शुरुआत हो चुका है। 'बिग बॉस 15' के फिनाले से निशांत भट्ट 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फिनाले की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक शॉकिंग इविक्शन हुआ जिसमें टॉप 3 की रेस से अदाकारा शमिता शेट्टी बाहर हो गईं। अब जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश में से विजेता के नाम की घोषणा करेंगे। दर्शक भी बेसब्री से शो के विनर का नाम जानने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनका यह इंतजार कुछ समय में खत्म हो जाएगा।

Bigg Boss 15 Grand Finale:  निशांत भट्ट 10 लाख रुपये से भरा ब्रीफकेस लेकर हुए बाहर

दरअसल,  शो के निर्माताओं ने अदाकारा दीपिका पादुकोण को शॉकिंग इविक्शन के लिए बुलाया था। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'गहराइयां' का प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 15' के सेट पर पहुंचे थें। ऐसे में मेकर्स ने दीपिका के जरिए इविक्शन करवाया। एक्ट्रेस ने टॉप 4 कंटेस्टेंट्स में से शमिता शेट्टी को लेकर घर से बाहर निकलीं। जिसके बाद अब करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच मुकाबला होगा। 

Bigg Boss 15 Finale:  कैटरीना का नाम लेकर शहनाज ने सलमान के साथ किया मजाक, तो एक्टर ने बताया नहीं हैं वो सिंगल!

 बिग बॉस 15 फिनाले : फिनाले से कुछ समय पहले विनर का नाम हुआ लीक? वायरल हो रही है तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन