1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: 'निकाह हलाला' को लेकर नहीं लड़ रहे दादा और पोता, नाटक का सीन निकला वीडियो

Fact Check: 'निकाह हलाला' को लेकर नहीं लड़ रहे दादा और पोता, नाटक का सीन निकला वीडियो

 Published : Dec 07, 2023 02:49 pm IST,  Updated : Dec 07, 2023 02:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ ये दावा किया जा रहा है कि एक दादा ने अपनी बहू के साथ हलाला के लिए निकाह किया और फिर उसने महिला को छोड़ने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसका पोता बुजुर्ग शख्स से झगड़ रहा है। लेकिन हमारे फैक्ट चेक में ये वीडियो एक नाटक का क्लिप निकला।

निकाह हलाला को लेकर...- India TV Hindi
निकाह हलाला को लेकर वायरल वीडियो का फैक्ट चेक Image Source : INDIA TV

India TV Fact Check: इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति सहरा पहनकर एक महिला के साथ बैठा है। इसी दौरान वहां एक लड़का जो बुजुर्ग के पोते की उम्र का है, उससे झगड़ा कर रहा है। इस वीडियो के साथ दावा है कि एक महिला के साथ ‘निकाह हलाला’ के बाद दादा ने महिला को छोड़ने से मना कर दिया, उसके बाद पोता उनसे झगड़ रहा है। ये वीडियो इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में एक नाटक के सीन का क्लिप निकला जिसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर @ajaychauhan41 ने ये वीडियो 4 दिसंबर 2023 को शेयर किया था। इस वीडियो के साथ लंबे से कैप्शन में लिखा है, "बांग्लादेश के एक वायरल वीडियो में हलाला विवाह के संबंध में शरिया कानून के आधार पर न्याय करते हुए दिखाया गया है। एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। शरिया कानून का पालन करते हुए, वह गांव के एक बुजुर्ग मौलवी के साथ एक रात के लिए अपनी पत्नी की अस्थायी शादी (हलाला) की व्यवस्था करने के लिए बाध्य था। उस रात के बाद, जब वह अगले दिन अपनी पत्नी को वापस लेने लौटा, तो मौलवी ने उसे वापस करने से इनकार कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक की ग्रामीणों से बहस हो रही है। गांव में शरिया नियमों के अनुसार न्याय दिया गया, जहाँ एक सम्मानित बुजुर्ग मौलाना ने फैसला सुनाया कि युवक अपनी पत्नी को तब तक वापस नहीं पा सकता जब तक उससे शादी करने वाला मौलवी उसे तलाक नहीं दे देता। आख़िरकार हलाला निकाह कराने वाला बुजुर्ग मौलवी ख़ुशी-ख़ुशी पत्नी को अपने घर ले गया।"

fact check
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रही वीडियो

इस वीडियो को कई सारे दूसरे यूजर्स ने भी लगभग एक ही तरह के कैप्शन के साथ शेयर किया।

इंडिया टीवी ने किया फैक्ट चेक

हमने सबसे पहले इस वीडियो के कुछ कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल पर रिवर्स सर्च किया। इस दौरान कई सारे कीफ्रेम को सर्च करने पर हमें आखिरकार एक यू्ट्यूब वीडियो मिला। Sharmin Shakil  (@SharminShakil1) नाम के इस यूट्यूब चैनल पर मनोरंजन वाले वीडियो डाले जाते हैं और इसके करीब 93 हजार सब्सक्राइबर हैं। इसी चैनल पर हमें ये वायरल वीडियो मिला जो 9 मिनट 30 सेकेंड का है। 

  

fact check
Image Source : SCREENSHOT@SharminShakil1 नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला असली वीडियो

यूट्यूब चैनल पर मिले इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दादा और पोता महिला से निकाह-हलाला को लेकर लड़ रहे हैं। इस वीडियो के टाइटल में बंगाली में लिखा है- ৮০ বছরের দাদার সাথে ছোট মেয়ের হিল্লা বিয়ে দিলো জামাই। রহস্য জনক ঘটনা (80 साल के दादा ने पोते की बीवी से रचाई शादी!) ये वीडियो चैनल पर 25 नवंबर 2022 को अपलोड किया गया था और ये बांग्लादेश का चैनल लग रहा है।

इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा है, "আমাদের এই গল্প গুলো বাস্তব জীবন থেকে নেওয়া.কারো জীবনের সাথে মিলে গেলে আমরা দ্বায়ী না । ভিডিও গুলো মিনোদন হিসেবে দেখবেন সবাই। আপনাদের জন্য আজকের বিনোদন নিয়ে হাজির হয়েছি। বিনোদন দেখতে থাকুন আর ভিডিওটি ভালো লাগলে লাইক, কমেন্ট, শেয়ার করুন ধন্যবাদ." यानि, "हमारी ये कहानियां असल जिंदगी से ली गई हैं। अगर ये किसी की जिंदगी से मेल खाती हैं तो हम जिम्मेदार नहीं हैं। हर कोई मनोरंजन के तौर पर वीडियो देखेगा। पेश है आपके लिए आज का मनोरंजन। मनोरंजन देखते रहिए और वीडियो पसंद आए तो लाइक, कमेंट, शेयर करें धन्यवाद।"

फैक्ट चेक में क्या मिला?

हमारी पड़ताल में ये साफ हुआ कि वायरल वीडियो असली घटना का नहीं बल्कि एक यूट्यूब चैनल द्वारा मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो है।

ये भी पढ़ें-
Fact Check: विराट कोहली की बेटी की नहीं है ये फोटो, कुछ और ही निकली सच्चाई

Fact Check: वसुंधरा राजे ने निर्दलीय प्रत्याशी को नहीं दी जीत की अग्रिम बधाई, पुराना है वायरल वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।