1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लीबिया के पास नाव डूबने से 400 से अधिक की मौत

लीबिया के पास नाव डूबने से 400 से अधिक की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2015 08:07 am IST,  Updated : Apr 15, 2015 08:12 am IST

रोम: लीबिया से इटली जा रही एक नाव के डूब जाने से करीब 400 लोगों के मारे जाने की आशंका है। लगभग 550 यात्रियों से भरी नाव मंगलवार को भूमध्यसागर में डूब गई। यह हादसा

रोम: लीबिया से इटली जा रही एक नाव के डूब जाने से करीब 400 लोगों के मारे जाने की आशंका है। लगभग 550 यात्रियों से भरी नाव मंगलवार को भूमध्यसागर में डूब गई। यह हादसा नाव के लीबिया छोड़ने के 24 घंटे बाद हुआ। जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम लगभग 150 लोगों को बचा चुकी है। नाव पर कई बच्चे भी यात्रा कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षित रूप से दक्षिण इटली के पोर्ट पर लाया गया है।

बचाए गए यात्रियों में अधिकतर लोग अफ्रीकी हैं। जिनेवा की इंटरनेशनल ऑर्गेनाईजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) के मुताबिक इस वर्ष भूमध्यसागर में 500 से अधिक यात्रियों की मौत इसी तरह के हादसों में हो चुकी है।

भूमध्यसागर में जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वह पैसेज वसंत ऋतु में यात्रा के लिए सुरक्षित माना जाता है। इस वर्ष फ़रवरी में ठण्ड के मौसम में इस पैसेज से यात्रा करने वाले 300 यात्रियों की मौत हुई थी। सेव द चिल्ड्रन और IOM जैसी संस्थानों ने यूरोपीय संघ से बड़े स्तर पर बचाव कार्य करने की मांग की है।

इस नौका में सवार जीवित बचे कुछ लोगों ने 'सेव द चिल्ड्रन' संस्था को ये जानकारी दी है।

'सेव द चिल्ड्रन' का कहना है कि जीवित बचाए गए लोगों में 'नौजवान और शायद नाबालिग लोग' शामिल हैं।

यूरोपीय संघ का कहना है कि शुक्रवार से भूमध्यसागर से होकर जाने वाले सात हज़ार से ज्यादा प्रवासी पकड़े गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश