बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा और वैभव रेखी आज बेटे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। दीया ने 6 माह पहले वैभव से शादी की थी। देखें उनकी शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक की खूबसूरत तस्वीरें।
दीया ने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की रस्में निभाते हुए कई तस्वीरें शेयर की थी।
अभिनेत्री ने लिखा था कि लव एक फुल-सर्कल है, जिसे हम घर कहकर बुलाते हैं। गजब की बात यह है कि आपको घर के दरवाजे पर खटखटाने की आवाज सुनाई देती है, आप दरवाजा खोलते हैं और प्यार संग आपकी मुलाकात होती है। आपके संग अपनी इन्हीं खुशियों को मैं बांटना चाहती हूं, क्योंकि आप मेरी एक्सटेंडेड फैमिली हैं। उम्मीद करती हूं लोगों की सारी समस्याएं सुलझ जाएं, हर दिल को दर्द से राहत मिले, प्यार के जादू का अहसास हमें हर पल हो।
दीया मिर्जा दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने रॉ मैंगों के कलेक्शन से रेड-गोल्डन कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी पोलकी नेकलेस, झुमका और मांग टीका पहना। वहीं दूसरी ओर वैभव रेखी व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रही हैं।
दीया ने शादी के बाद मालदीव में अपना हनीमून बनाया। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में शेयर की थी।
एक्ट्रेस पति वैभव और सौतेली बेटी समायरा के साथ याच पर बैठी हुई हैं। उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि समायरा, वैभव की पहली वाइफ की बेटी है।
शादी के कुछ ही दिन बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। जिसमें वह मालदीव के बीच में है। एक्ट्रेस ने फ्लोरल ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं।
वहीं 14 मई को दीया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम अव्यान आजाद रखा है। दीया का बेटा प्री-मैच्योर हुआ है। जिसके कारण उसे आईसीयू में रखा गया है।