Published : Jun 30, 2025 09:00 pm IST, Updated : Jun 30, 2025 09:00 pm IST
1/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड में ऐसे कई कपल हैं, जो शादी के बाद अलग हो गए। सालों तलाक ना लेकर भी ये कपल अलग-अलग रहे। इन्हीं में से एक कपूर खानदान का भी एक कपल शामिल है, जो शादी के बाद करीब 37 साल अलग रहा, लेकिन अब ये कपल फिर साथ आ गया है।
2/7Image Source : Instagram
हम बात कर रहे हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर के पेरेंट्स रणधीर कपूर और बबीता कपूर की, जो शादीशुदा होते हुए भी सालों अलग रहे, लेकिन अब दोनों ने फिर साथ रहने का फैसला लिया है। हाल ही में करीना कपूर ने अपने पेरेंट्स के इस फैसले के बारे में बात की।
3/7Image Source : Instagram
रणधीर कपूर और बबीता कपूर ने साल 1971 में शादी की थी। लेकिन, शादी के 17 साल बाद दोनों 1988 में अलग हो गए। दोनों करीब 37 साल अलग रहे और अब एक बार फिर दोनों साथ रहने लगे हैं। करीना ने हाल ही में बरखा दत्त से बातचीत में अपने पेरेंट्स के बारे में बात की और अपने माता-पिता के फैसले के पीछे की वजह बताई।
4/7Image Source : Instagram
करीना ने बताया कि उनके माता-पिता अपना बुढ़ापा साथ गुजारना चाहते हैं और इसीलिए दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया है। करीना ने कहा- 'सबके पेरेंट्स दुनिया के सबसे अच्छे पेरेंट्स होते हैं। मेरे पेरेंट्स भी दुनिया के सबसे अच्छे पेरेंट हैं। अब जब मैं भी पेरेंट बन चुकी हूं तो हम सोचते हैं कि क्या हम अपने बच्चे को तकलीफ दे रहे हैं?'
5/7Image Source : Instagram
'वे अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अब साथ रहने का फैसला लिया है क्योंकि वह ऐसा चाहते हैं। अपना बुढ़ापा एक-दूसरे का हाथ थामकर बिताना चाहते हैं, क्योंकि उनका सफर भी वहीं से शुरू हुआ था और अब वो फिर वहीं वापस आ गए हैं।'
6/7Image Source : Instagram
'ये वो पड़ाव है जो मेरे और लोलो के लिए फुल सर्कल जैसा है। ऐसा लगता है कि ऊपरवाले की ओर से कुछ खास हुआ है। दोनों हमेशा ही अलग-अलग तरह से शानदार रहे हैं। मेरे पिता ने हमेशा मेरे फैसलों का समर्थन किया है। हर किसी की तरह वो भी हमारे लिए पेस्ट पेरेंट्स हैं।'
7/7Image Source : Instagram
फिर करीना ने कपूर खानदान की विरासत पर बात की और कहा- 'मुझे लगता है कि हमने कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाया है। रणबीर के आने के पहले तक सिर्फ मैं और करिश्मा ही थे। मेरी मां हमेशा कहती हैं कि मेरी लड़कियां शेरनी नहीं, शेर हैं। क्योंकि, इन्होंने उस विरासत को आगे बढ़ाया है।'