1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चेहरे के फाइन लाइन्स हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चेहरे के फाइन लाइन्स हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चेहरे की फाइन लाइन्स उम्र बढ़ने, त्वचा में नमी की कमी, धूप और प्रदूषण के कारण समय से पहले दिखने लगती हैं। इन्हें कम करने और त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए आप कुछ असरदार और प्राकृतिक घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं

Written By: Ritu Raj
Published : Aug 08, 2026 04:01 pm IST,  Updated : Aug 08, 2026 04:01 pm IST
एलोवेरा जेल: एलोवेरा में मैलिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक हल्की मालिश करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसे रोजाना दिन में एक बार कर लगाएं।
1/5 Image Source : Magnific
एलोवेरा जेल: एलोवेरा में मैलिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक हल्की मालिश करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसे रोजाना दिन में एक बार कर लगाएं।
नारियल या बादाम का तेल: नारियल और बादाम का तेल त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इसके लिए रात को सोने से पहले अपनी हथेलियों पर 2-3 बूंदें तेल की लें और चेहरे व गर्दन पर ऊपर की तरफ हल्की मालिश करें। इसे रात भर लगा रहने दें।
2/5 Image Source : Magnific
नारियल या बादाम का तेल: नारियल और बादाम का तेल त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इसके लिए रात को सोने से पहले अपनी हथेलियों पर 2-3 बूंदें तेल की लें और चेहरे व गर्दन पर ऊपर की तरफ हल्की मालिश करें। इसे रात भर लगा रहने दें।
केला और शहद का मास्क: केले में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी और ई पाए जाते हैं, जो फाइन लाइन्स को हल्का करने में मदद करते हैं। आधे पके केले को अच्छे से मैश करें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर सादे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका उपयोग करें।
3/5 Image Source : Magnific

खीरा और दही: यह कॉम्बिनेशन त्वचा को ठंडक देता है और रोमछिद्रों में कसावट लाता है। कद्दूकस किए हुए खीरे में 1 चम्मच ताजा दही मिलाएं। इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें और ठंडे पानी से धो लें।
4/5 Image Source : Magnific
खीरा और दही: यह कॉम्बिनेशन त्वचा को ठंडक देता है और रोमछिद्रों में कसावट लाता है। कद्दूकस किए हुए खीरे में 1 चम्मच ताजा दही मिलाएं। इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें और ठंडे पानी से धो लें।
कच्चा दूध और हल्दी: दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन को हटाता है, जबकि हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। 2 चम्मच कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement