1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में अगले 7 दिनों तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

गुजरात में अगले 7 दिनों तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 Published : Jul 06, 2024 03:43 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 04:34 pm IST

गुजरात में कई दिनों से बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक अहमदाबाद, भरूच और राजकोट में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

गुजरात के कई जिलों में बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
गुजरात के कई जिलों में बारिश का अलर्ट Image Source : PTI

गुजरात के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अहमदाबाद समेत कई जिलों में अगले 7 दिनों तक जमकर बारिश होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि अहमदाबाद में आज भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही भरूच, वलसाड और नवसारी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

इन जिलों में हुई जमकर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में एक साथ 2 बारिश सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। इसके कारण कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। गुजरात के बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, छोटाउदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में पिछले दिनों जमकर बारिश हुई।

गांधीनगर, मेहसाणा समेत कई जिलों में बारिश का दौर

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, अमरेली, भावनगर, बोटाद, आनंद, खेड़ा और वडोदरा जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। गुजरात के सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से राज्य में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो जाएगी।

सूरत के इन इलाकों में सुबह से हो रही बारिश

सूरत के ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश हो रही है। दो दिन की रुकावट के बाद फिर से यहां झमाझम बारिश हुई है। सूरत के ऑलपाड, कामरेज, मांडवी, पलसाणा, बारडोली, उमरपाड़ा इलाकों में में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। 

नवसारी और चिखली में दो-दो इंच बारिश हुई

स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि खेरगाम में साढ़े तीन इंच, कपराडा में साढ़े तीन इंच बारिश हुई है। डोलवन, डेडियापाड़ा, कामराज में तीन-तीन इंच बारिश हुई है। वांसदा, बारडोली में ढाई इंच बारिश हुई। वालोड, महुवा, वाघई में दो-दो इंच बारिश हुई है। व्यारा, नवसारी, चिखली में दो-दो इंच बारिश हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।