सूरत: ओलपाड में एक व्हेल मछली के समुद्री किनारे पर फंसने का मामला सामने आया है। दरअसल मोर गांव के समुद्री तट पर कीचड़ में एक व्हेल मछली फंस गई। इस व्हेल का वजन करीब 2 टन और इसकी लंबाई लगभग 20 फीट बताई जा रही है। व्हेल के कीचड़ में फंसने के कारण उसे अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि वहां पानी की कमी थी।
Related Stories
व्हेल को किया गया रेस्क्यू
समुद्र किनारे व्हेल मछली को कीचड़ में फंसे देख वहां के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी भी तुरंत वहां पहुंचे और व्हेल का रेस्क्यू अभियान शुरू किया। व्हेल मछली का वजन काफी ज्यादा था इसलिए उसके रेस्क्यू में काफी समय लगा। करीब 22 घंटे तक कड़ी मेहनत करने के बाद कल देर शाम प्रशासन ने वन विभाग की टीम और मछुआरों की मदद से व्हेल मछली को समुद्र के पानी में वापस पहुंचाया।
ग्रामीणों ने किया सराहनीय काम
समुद्र में घटते ज्वार के कारण व्हेल मछली समुद्र किनारे कीचड़ में फंस गई। वहां पानी की कमी के कारण व्हेल मछली छटपटाने लगी। ऐसा देखते ही ग्रामीण उसे बचाने में जुट गए। गांव के लोगों ने समुद्र का पानी व्हेल के किनारे भरकर करीब 22 घंटे तक व्हेल को जिंदा बचाए रखा।
ये भी पढ़ें-
जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सरकार देगी जवाब
चीन ने नए नक्शे में अरुणाचल और अक्साई चिन को बताया अपना क्षेत्र, जयशंकर बोले- कोई नई बात नहीं