1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. सगाई तोड़ने पर मां के सामने बीच सड़क लड़की को चाकू से गोदा, गुरुग्राम हत्या का VIDEO देख सहम गए लोग

सगाई तोड़ने पर मां के सामने बीच सड़क लड़की को चाकू से गोदा, गुरुग्राम हत्या का VIDEO देख सहम गए लोग

 Published : Jul 10, 2023 11:05 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 11:05 pm IST

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता अपनी मां के साथ घर जा रही थी, इसी दौरान आरोपी ने हमला किया। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी और उनके बीच बहस के बाद कुमार अपने कुर्ते से चाकू निकालकर नेहा पर वार करता है।

crime- India TV Hindi
युवक ने पूर्व मंगेतर की चाकू मारकर हत्या की (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक ने सोमवार को यहां दिनदहाड़े अपनी पूर्व मंगेतर की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय नेहा के परिजनों ने हाल में आरोपी राम कुमार (23) के साथ उसकी सगाई तोड़ दी थी। आरोपी और पीड़िता दोनों उत्तर प्रदेश के बदांयू के रहने वाले हैं और यहां मोलाहेड़ा गांव में किराए पर रह रहे थे।

मृतका के परिवार वालों ने तोड़ी थी सगाई

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वरुण दहिया ने कहा, ‘‘आरोपी और पीड़िता की पूर्व में सगाई हुई थी, लेकिन किसी कारणवश मृतका के परिवार वालों ने उनकी सगाई तोड़ दी थी। आरोपी ने मौका पाकर लड़की पर हमला कर दिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

मां को चप्पल से पीटा, हाथ पकड़कर घसीटा
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुग्राम जिले के सेक्टर-22 इलाके के मोलाहेड़ा गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास हुई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता अपनी मां के साथ घर जा रही थी, इसी दौरान आरोपी ने हमला किया। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी और उनके बीच बहस के बाद कुमार अपने कुर्ते से चाकू निकालकर नेहा पर वार करता है। पीड़िता की मां को आरोपी को चप्पल से पीटते और हाथ पकड़कर घसीटते हुए भी देखा जा सकता है। पालम विहार पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत प्रासंगिक धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।