1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन D की शरीर में कमी इंस्टेंट दूर करेंगे ये 4 फूड्स, बस रोजाना खाना कर दें शुरू

विटामिन D की शरीर में कमी इंस्टेंट दूर करेंगे ये 4 फूड्स, बस रोजाना खाना कर दें शुरू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 08:20 pm IST

विटामिन डी की कमी होने से शरीर में कई बीमारियों होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना ये फू़ड्स खाएं इन्हें खाकर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी हो जाएगी।

Orange - India TV Hindi
Orange  Image Source : INSTAGRAM/DIET325816

विटामिन डी आप प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी से ले सकते हैं। लेकिन बदलते वक्त में समय की कमी की वजह से लोगों का धूप में बैठना कम हो गया है। ऐसे में लोगों के शरीर में विटामिन डी कमी ज्यादा होने लगी है। विटामिन डी की कमी होने से शरीर में कई बीमारियों होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी हड्डियों, मांसपेशियों और नसों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। आज हम आपको उन फूड्स के बारे में बताते हैं जिन्हें खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी कर सकते हैं। इन्हें रोजाना खाने से आपके शरीर में कभी भी विटामिन डी की कमी नहीं होगी।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज रोजाना पीएं नारियल पानी, जल्द मिलेगा आराम

Milk
Image Source : PINTERESTMilk

रोजाना पीएं गाय का दूध 

दूध भी विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। गाय का दूध सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही दूध में कैल्शियम भी होता है जो शरीर के लिए जरूरी होता है। अगर आप एक गिलास दूध पिएंगे तो उससे आपको विटामिन डी की एक चौथाई मात्रा मिल जाती है।

अंडा भी खाएं
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि अंडे में भी विटामिन डी होता है। अंडे के सफेद वाले हिस्से में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए आप अगर रोजाना एक अंडा भी खाएं तो आपको शरीर में विटामिन डी की कभी कमी नहीं होगी।

गुड़ और चना को एक साथ इस तरह खाएं रोजाना, अपने आप घटने लगेगा मोटापा

Orange
Image Source : INSTAGRAM/VISIONSHOOTSOrange

संतरा
वैसे तो कई फलों में विटामिन डी होता है। इन्हीं फलों में से एक फल संतरा है। संतरे में हड्डियों के मजबूत करने वाले खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। ये शरीर की एनर्जी और मजबूती देने के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही संतरे में विटामिन सी, फोलेट, पोटैशियम होता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास संतरे का जूस पीएंगे तो आपके शरीर में कभी भी विटामिन डी की कमी नहीं होगी। अगर आपको बाजार में संतरा नहीं मिले तो आप बाजार से पैक्ड जूस खरीदकर पी सकते हैं। 

सेहत के लिए खतरनाक है बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, अश्वगंधा के इस्तेमाल से जल्द करें कंट्रोल

मशरूम
मशरूम में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी होता है। बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि अलग अलग किस्म के मशरूम में विटामिन डी की अलग अलग मात्रा होती है। ऐसे में अगर आप मशरूम का सेवन करें तो शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।