1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए खतरनाक है बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, अश्वगंधा के इस्तेमाल से जल्द करें कंट्रोल

सेहत के लिए खतरनाक है बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, अश्वगंधा के इस्तेमाल से जल्द करें कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2020 03:42 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 03:53 pm IST

यूरिक एसिड की अधिकता सेहत के लिए नुकसान दायक होती है। हम आपको बताएंगे कि अश्वगंधा कैसे बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने का काम करती है।

Ashwagandha- India TV Hindi
Ashwagandha Image Source : INSTAGRAM/PLAYMAYKATYU

यूरिक एसिड की अधिकता सेहत के लिए नुकसान दायक होती है। यहां तक कि इसके बढ़े होने की वजह से घुटनों, पैरों की उंगलियों और एड़ियों में भी अक्सर दर्द रहने लगता है। इसके अलावा गुर्दे में पथरी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में दवाइयों के अलावा घरेलू नुस्खे भी बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इन घरेलू नुस्खों में से एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी अश्वगंधा भी है। आज हम आपको बताएंगे कि अश्वगंधा कैसे बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने का काम करती है। साथ ही इसका सेवन कितना करना सेहत के लिए सही है और किस समय करना चाहिए ये भी बताएंगे। 

यूरिक एसिड बढ़ रहा है तो दाल समेत इन चीजों से कर लें तौबा, खुद ब खुद हो जाएगा कंट्रोल

अश्वगंधा करेगा यूरिक एसिड को कंट्रोल

अश्वगंधा कई औषधीय गुणों से भरपूर है। अश्वगंधा कई बीमारियों को दूर करने में कारगर है। इन्हीं में से एक समस्या यूरिक एसिड भी है। इसके रोजाना सेवन से बढ़े हुए यूरिक एसिड अपने आप कंट्रोल हो जाता है। साथ ही अर्थराइटिस की वजह से होने वाली सूजन और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। 

यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखेंगे ये 6 आयुर्वेदिक नुस्खे, आज से ही करें ट्राई

इस तरह से करें अश्वगंधा का इस्तेमाल
बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए अश्वगंधा का सेवन रोजाना करना चाहिए। इसके लिए आप बस एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर में एक चम्मच शहद को मिलाएं। हल्के गुनगुने दूध के साथ इसे रोजाना रात में सोने से पहले पीएं। ऐसा करने से आपका बढ़ा हुआ यूरिक एसिड की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि गर्मियों के मौसम में दूध के साथ अश्वगंधा के पाउडर की मात्रा कम कर दें। 

Ashwagandha
Image Source : INSTAGRAM/HEILPRATIEKERIAN_BODENSEEAshwagandha

अश्वगंधा के सेवन के अन्य फायदे

वजन करें कम
रोजाना एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा और मीठापन के लिए एक चम्मच शहद मिला लें। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करेगा। इसके साथ ही आपका वजन तेजी से कम होगा। 

बढ़े यूरिक एसिड को जल्द कंट्रोल कर देगा सेब का सिरका, जानें कब और कैसे करें इसका इस्तेमाल

कमजोरी से पाएं निजात
अश्वगंधा और दूध आपके शरीर को मजबूत बनाता है। इसके लिए रोजाना 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर के साथ 125 ग्राम त्रिकाटू पाउडर एक गिलास दूध में मिक्स करके पी लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

एक चम्मच अजवायन यूरिक एसिड को जल्द कर देगा कंट्रोल, जानें इस्तेमाल करने का समय और सही तरीका

हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप इसका सेवन कर काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर के साथ 125 ग्राम मोटी पिसती और 1 गिलास दूध के साथ लें।

नींद में फायदेमंद 
दिनभर थकान से भरे रहते हैं और रात को अच्छी नींद नहीं आती है तो रोजाना 1 चम्मच अश्वगंधा के साथ एक गिलास दूध पीना शुरू कर दें। इससे आपकी दोनों परेशानी दूर हो जाएगी। 

आंवले के जूस में बस रोजाना मिलाकर पीएं ये एक आयुर्वेदिक चीज, अपने आप कंट्रोल हो जाएगा बढ़ा यूरिक एसिड

इम्यूनिटी बूस्टर
कई सारे रोगों से बचाव अपने आप ही हो जाता है जब आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता किसी भी वायरस से शरीर का बचाव करने में मदद करती है। इसलिए अगर आपको बीमारियों से खुद का बचाव करना है तो अश्वगंधा का सेवन जरूर करें। ये इम्यूनिटी बूस्ट कर आपको रोगों से बचाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।