1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इन 4 टिप्स को करें फॉलो, अपने आप दूर हो जाएगी समस्या

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इन 4 टिप्स को करें फॉलो, अपने आप दूर हो जाएगी समस्या

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 04:22 pm IST

जानिए आप डेली रूटीन में किन चीजों में बदलाव करके अपने आप को हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में आने से बचा सकते हैं।

high blood pressure- India TV Hindi
high blood pressure Image Source : INSTAGRAM/PERSONALPLUS

बढ़ती उम्र के साथ अगर आप अपनी सेहत का खास ध्यान नहीं रखेंगे तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते है। भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल लोग छोटी से छोटी बात को लेकर भी तनाव में आ जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें कम उम्र में भी बीपी यानी कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से आपका शरीर कई और बीमारियों के लपेटे में भी आ सकता है जो कि आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करें और खुद को हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित होने से बचाएं। इसका सबसे बेहतरीन और आसान तरीका है अपने डेली रूटीन में बदलाव करना। जानिए आप डेली रूटीन में किन चीजों में बदलाव करके अपने आप को इस बीमारी की चपेट में आने से बचा सकते हैं।

सर्दियों में जरूर पीएं ये सुपरड्रिंक, कब्ज के अलावा कई बीमारियों से दिलाएगा निजात

रोज करें एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करना हमेशा सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे आप कई बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्सरसाइज करने से आपका शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं। इसलिए  रोजाना कम से कम अपने लिए 15 मिनट जरूर निकालें और खुद का ख्याल रखें।

नमक और काली मिर्च का सेवन करें कम
इस बात का ध्यान रखें कि आप खाने में नमक और काली मिर्च का इस्तेमाल कम करें। ज्यादातर बीपी की परेशानी उन्हीं लोगों को होती है जो इन दोनों चीजों का अधिक सेवन करते हैं।

खाना खाने के बाद पेट के भारीपन की समस्या से छुटकारा दिला देंगे ये घरेलू नुस्खे, ऐसे करें इस्तेमाल

जरूर टहलें
सेहत के लिए वॉक करना हमेशा लाभकारी होता है। देखा गया है कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या उन्हीं लोगों को ज्यादा होती है जो शारीरिक गतिविधियों में कम हिस्सा लेते हैं। इसलिए खुद को दुरुस्त रखने के लिए कोशिश करें कि रोजाना वॉक पर जाएं। कोरोना काल में आप अपने घर की छत पर ही वॉक कर सकते हैं। 

घी-तेल का कम से कम करें इस्तेमाल
कई लोगों को ऐसा लगता है कि जब तक सब्जी में तेल ऊपर की तरफ ना तैरे तो सब्जी लजीज नहीं बनती। अगर आप भी इसी धोखे में जी रहे हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि तैलीय खाना खाने से वजन बढ़ता है जो कि सेहत के लिए हानिकारक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।