1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 4 हफ्तों में तेजी से वजन कम करेगा ये दूध, बस करें इन 2 चीजों की मिलावट

4 हफ्तों में तेजी से वजन कम करेगा ये दूध, बस करें इन 2 चीजों की मिलावट

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 05, 2023 12:54 pm IST,  Updated : Jun 05, 2023 12:54 pm IST

4 weeks weight loss plan: वजन घटाने के लिए आप अपने दूध में ये मिलावट कर सकते हैं जो कि प्रोटीन और फाइबर का कॉम्बिनेशन है।

weight_loss_tips- India TV Hindi
weight_loss_tips Image Source : FREEPIK

4 weeks weight loss plan: वजन घटाना, कोई आसान काम नहीं है। लेकिन, अगर डाइट से जुड़ी कुछ चीजों पर नजर रखें तो इस समस्या से बचा जा सकता है। सबसे पहले आपको प्रोटीन और फाइबर के कॉम्बिनेशन पर नजर रखनी है। क्योंकि प्रोटीन जहां हार्मोन हेल्थ, भूख और मसल्स को हेल्दी रखने में मददगार है। वहीं, फाइबर फैट लॉस और मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है जिससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है। ऐसा ही कुछ इस वेट लॉस दूध के साथ भी है जो कि 4 हफ्तों में वजन कम करने में मदद कर सकता है।

4 हफ्तों में तेजी से वजन कम करेगा ये दूध- How to eat Chia seeds with milk in hindi

अगर आपको 4 हफ्तों में अपना वजन कम करना है तो आपको दूध में चिया सीड्स (Chia seeds with milk for weight loss) मिलाकर पीना चाहिए। साथ ही इसमें ऊपर से शहद भी मिलाएं। दरअसल, ये दूध तीन प्रकार से काम करेगा। 

-दूध का प्रोटीन पेपटाइड peptide YY (PYY) भूख के हार्मोन को बढ़ावा देता है और वेट लॉस में मददगार है।
-चिया सीड्स, फाइबर से भरपूर हैं और वेट लॉस में मददगार है। ये एक जेल जैसा कंपाउंड तैयार करता है और शरीर में जमा फैट को बाहर निकालने में मददगार है।
-कैलोरी बर्न करने में ये शहद आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, ये शरीर में गर्मी पैदा करता है जिससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है। 
-चिया सीड्स, कॉम्प्लेक्स फाइबर का निर्माण करते हैं जिससे बॉवेल मूवमेंट में तेजी आती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

milk_with_chia_seeds
Image Source : SOCIALmilk_with_chia_seeds

आम से दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं AIDS के शुरुआती संकेत, स्टेज-1 पर सतर्क रहें और जांच करवाएं

दूध के साथ चिया सीड्स पीने के फायदे-Chia seeds with milk benefits

वेट लॉस के लिए दूध में चिया सीड्स मिलाकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये न सिर्फ वजन कम करता है बल्कि ये भूख कंट्रोल करने और पेट साफ करने में भी मददगार है। इसके अलावा ये दूध हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।

किसी तोप के गोले जैसा दिखने वाला ये फल है बेहद काम का, हाई कोलेस्ट्रॉल समेत इन 4 बीमारियों में जरूर खाएं

तो,अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो दूध में चिया सीड्स मिलाए, थोड़ा सा शहद मिलाओं और सुबह नाश्ते से पहले इस दूध का सेवन करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।