1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 10 साल कोमा में रही लड़की, मां की इस कोशिश से उठ खड़ी हुई, डॉक्टर्स ने छोड़ दी थी उम्मीद

10 साल कोमा में रही लड़की, मां की इस कोशिश से उठ खड़ी हुई, डॉक्टर्स ने छोड़ दी थी उम्मीद

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 17, 2025 09:10 am IST,  Updated : Nov 17, 2025 09:10 am IST

Music Therapy Effect On Brain: म्यूजिक सिर्फ डांस नहीं है बल्कि एक ऐसी थेरेपी है जो आपको दिमाग की सोई हुई नसों को भी जगा सकता है। ऐसा ही चमत्कार 10 साल से कोमा में रहने वाली एक लड़की के साथ हुआ है।

म्यूज़िक थेरेपी के फायदे- India TV Hindi
म्यूज़िक थेरेपी के फायदे Image Source : FREEPIK

डांस एनर्जी का ऐसा फ्लो है जिसमें इतनी ताकत होती है कि शरीर भी हिलता है और ब्रेन भी जागता है। म्यूजिक और मूवमेंट, दोनों मिलकर दिमाग की जड़ नसों को भी एक्टिव कर देते हैं। डांस सिर्फ एक्सरसाइज नहीं है बल्कि थेरेपी है, जो मूड ठीक करता है। डांस करे से स्ट्रेस कम होता है और ब्रेन को रीसेट कर देता है। चीन में तो लाखों लोग रोज पार्क में ये 'स्क्वायर डांस' करके फिट रहते हैं। आज इस डांस की दुनिया की सबसे ताकतवर कहानी हम आपको बता रहे हैं। एक ऐसी कहानी, जिसमें 'डांस थेरेपी' ने मौत और जिंदगी के बीच की रेखा बदल दी। 

जी हां चीन में एक मां ने अपनी बेटी को मौत के मुंह से खींच निकाला। वो बेटी 10 साल से कोमा में थी। डॉक्टर्स ने कह दिया था अब उम्मीद मत रखिए। लेकिन उस मां ने उम्मीद नहीं छोड़ी। हर सुबह अपनी बेटी का हाथ पकड़कर, पार्क में स्क्वायर-डांस करती रही। सोचिए 10 साल रोज डांस देखने और उसे फील करने से धीरे-धीरे उनकी बेटी की नसें जागीं और एक दिन वो कोमा से बाहर आ गई। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने भी इसे मिरेकल माना, क्योंकि डांस, म्यूजिक और स्पर्श दिमाग की 'inactive नसों' को फिर से स्टिम्युलेट करने लगे। धीरे-धीरे वो लड़की चलने, बोलने और खुद को संभालने लगी। 

म्यूज़िक थेरेपी का असर

दरअसल कभी-कभी बिना दवा के भी दर्द कम हो जाता है। मेडिकल साइंस इसे 'Placebo Effect' कहती है यानि 'यकीन की ताकत से इलाज'। जब हम किसी इलाज पर भरोसा करते हैं दिमाग खुद 'हीलिंग केमिकल्स' निकालता है। जो दर्द घटाते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और दिमाग को ठीक करने लगते हैं। स्वामी रामदेव से जानते हैं कितनी असरदार है म्यूजिक-डांस और टच थेरेपी और इसके क्या फायदे हैं?

ब्रेन रहेगा हेल्दी कर लें ये 5 उपाय

  • एक्सरसाइज
  • बैलेंस डायट
  • तनाव से दूर
  • म्यूजिक 
  • अच्छी नींद

ब्रेन के लिए सुपरफूड

  • अखरोट
  • बादाम
  • काजू
  • अलसी
  • पंपकिन सीड्स
  • दूध   
  • हल्दी
  • शिलाजीत
  • अंकुरित अन्न खाएं 
  • हरी सब्जियां खाएं
  • लौकी फायदेमंद 

ब्रेन रहेगा हेल्दी रोज रस पीएं 

  • एलोवेरा
  • गिलोय
  • अश्वगंधा
  • दूध में बादाम रोगन डालकर पीएं
  • बादाम रोगन नाक में डालें
  • बादाम-अखरोट पीसकर खाएं 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।