1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 30 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, चेहरे से उम्र का नहीं चलेगा पता

30 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, चेहरे से उम्र का नहीं चलेगा पता

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 25, 2021 09:10 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 01:06 pm IST

अगर आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को नियंत्रित करना चाहते हैं तो आपको डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा। ये चीजें इन लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करेंगी।

Ashwagandha- India TV Hindi
Ashwagandha Image Source : INSTAGRAM/ EATMORE.CAKES

हर कोई चाहता है कि वो किसी भी उम्र में क्यों ना हो लेकिन उसकी स्किन से उसकी उम्र का पता ना चले। बढ़ती उम्र के साथ या यूं कहे कि 30 के बाद हर किसी को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ती उम्र के संकेत आपके चेहरे पर दिखने लगते हैं। जैसे कि चेहरे पर झुर्रियां आना, आंखों के नीचे लाइन आना और चेहरे की स्किन का लूज हो जाना। अगर आप बढ़ती उम्र के इन लक्षणों को नियंत्रित करना चाहते हैं तो आपको डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा। ये चीजें इन लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करेंगी।

डायबिटीज पेशेंट रोजाना बस इस जूस का करें सेवन, अपने आप कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

अश्वगंधा

आयुर्वेदिक जड़ी बूटी अश्वगंधा बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती है। ये स्किन की नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करती है जिससे आपकी त्वचा फ्रेश लगने लगती है। अश्वगंधा आपकी त्वचा के अंदर कोलेजन को बढ़ाती है जिसके कारण त्वचा की परत मोटी होती है और आपके चेहरे की रौनक बनी रहती है। बस आप रोजाना सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा सा अश्वगंधा पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर पिएं।

Neem
Image Source : INSTAGRAM/ARRAYYANHOLISTICSNeem

नीम
नीम की पत्तियां कई औषधीय गुणों से युक्त होती हैं। ये ना केवल आपकी सेहत के लिए अच्छी होती हैं बल्कि ये नैचुरल तरीके से कोलेजन को बढ़ाती हैं। इसके साथ ही इसमें कई एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। नीम की पत्तियां कोलेजन को बढ़ाने के अलावा, चेहरे पर आई झुर्रियों को भी कम करती हैं। बस आप नीम के तेल को नारियल के तेल में मिला लें। इस तेल से चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करें। इसके आपको फर्क दिखेगा।

सेहत के लिए फायदेमंद है बींस, कई रोगों से बचाने में असरदार

आंवला भी है असरदार
आंवला भी बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। साथ ही कई एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये सभी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाकर उसे ग्लोइंग बनाते हैं। इसके लिए बस आप रोजाना सुबह एक कप आंवले के जूस को पिएं।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।