1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए फायदेमंद है बींस, कई रोगों से बचाने में असरदार

सेहत के लिए फायदेमंद है बींस, कई रोगों से बचाने में असरदार

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 25, 2021 08:14 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 12:58 pm IST

बींस ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि कई रोगों से आपका बचाव भी करता है। जानिए बींस का सेवन करने से आपको कौन-कौन से फायदे होते हैं।

Beans - India TV Hindi
Beans  Image Source : INSTAGRAM/CURRYSUTRA

हरी सब्जियों में बींस एक ऐसी सब्जी है जो ज्यादातर लोग खाने से कतराते हैं। कुछ लोगों को इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता तो कुछ कोई और बहाना बनाकर बींस खाने से बचने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में हैं जो बींस का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं तो जरा इसके फायदे जान लें। बींस में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, सी, के और बी6 के अलावा कैल्शियम, सिलिकॉन, आयरन, मैगनीज, बीटा कैरोटिन पाया जाता है। ये सभी ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं बल्कि कई रोगों से आपका बचाव भी करते हैं। जानिए बींस का सेवन करने से आपको कौन-कौन से फायदे होते हैं।

डायबिटीज पेशेंट रोजाना बस इस जूस का करें सेवन, अपने आप कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

पाचन रहता है अच्छा

बींस का सेवन करने से डाइजेशन अच्छा रहता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो कि पाचन के लिए बेहतरीन होता है। अगर आप बींस का रोजाना सेवन करेंगे तो कब्ज और बवासीर की समस्या में आपको आराम मिलेगा।

डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार
बींस का सेवन शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि डायबिटीज के रोगी के ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं। इसी वजह से बींस का सेवन करना मधुमेह रोगी के लिए लाभदायक है।

Beans
Image Source : INSTAGRAM/PRINCESS_NASSIEBeans

हड्डियों को करता है मजबूत
अगर हड्डियां कमजोर होती हैं तो फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप उन चीजों का सेवन करें जिसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम हो। बींस कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ए, के और सिलिकॉन भी हड्डियों को मजबूती देता है। 

साधारण सा दिखने वाला केला कई बीमारियों से करेगा आपका बचाव, डाइट में जरूर करें शामिल

आंखों को रखता है हेल्दी
आजकल ज्यादातर लोग नजर का चश्मा इस्तेमाल करते हैं। इसका कारण है आंखें कमजोर होना। अगर आप नजर के चश्मे से बचना चाहते हैं तो बींस को डाइट में शामिल करें। इसमें अच्छी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 

शरीर को इंफेक्शन से बचाता है
बींस में नियासिन और थियानमेन जैसे विटामिन होते हैं। ये शरीर को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए हो सके तो बींस को डाइट में शामिल कर इंफेक्शन से अपना बचाव करें।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।