1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. साधारण सा दिखने वाला केला कई बीमारियों से करेगा आपका बचाव, डाइट में जरूर करें शामिल

साधारण सा दिखने वाला केला कई बीमारियों से करेगा आपका बचाव, डाइट में जरूर करें शामिल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 24, 2021 08:48 pm IST,  Updated : Sep 25, 2021 02:03 pm IST

केले में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। जानिए केले का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

Kela- India TV Hindi
Kela Image Source : INSTAGRAM/CLEANJUNG_HEALTHYGOODIES

बाजार में हर मौसम में जो फल सबसे ज्यादा बिकता है वो केला है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हर कोई अपनी पॉकेट के अनुसार आसानी से खरीद सकता है। साधारण सा दिखने वाला केला ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि सेहत के लिए लिहाज से भी फायदेमंद होता है। केले की खासियत है कि अगर आपने एक से दो केले एक साथ खा लिए तो आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगेगी। इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। जानिए केले का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

डायबिटीज पेशेंट के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेगी सौंफ, जानें सेवन का सही तरीका

डाइजेशन को अच्छा करता है

रोजाना केले का सेवन करने से डाइजेशन अच्छा रहता है। डाइजेशन अच्छा रहने की वजह से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच जाते हैं। इसलिए रोजाना केले का सेवन करना आपके लिए लाभकारी होगा।

लूज मोशन में करता है फायदा
कई लोगों को कभी भी कुछ भी नुकसान कर जाता है। ऐसे में केले का सेवन करने से उन्हें आराम मिल सकता है। अगर आप केले में काला नमक लगाकर खाएंगे तो इसमें आपको आराम मिलेगा। इसके साथ ही केले के साथ मिश्री के कुछ दाने खाने से भी आपको फायदा होगा।

Kela
Image Source : INSTAGRAM/BANANASARCOVERDEKela 

खून को रखता है पतला
केला शरीर में खून को पतला बनाए रखने में सहायता करता है। ये खून को पतला कर धमनियों में रक्त के संचालन को दुरुस्त करता है। केले में मैग्नीशियम होता है जो खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होगी तो धमनियों में खून का संचालन भी ठीक रहेगा।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, हट सकता है नजर का चश्मा

कब्ज में आराम दिलाता है
अगर किसी को कब्ज की दिक्कत है तो वो भी केले का सेवन करें। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी। इसके लिए आप केले के साथ दूध को पिएं। रोजाना रात में सोने से पहले इसका सेवन करना कब्ज में लाभकारी होगा।

आयरन की कमी करेगा दूर
अगर आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो केले का सेवन करें। केले के सेवन से शरीर में आई आयरन की कमी दूर होगी। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।