1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, हट सकता है नजर का चश्मा

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, हट सकता है नजर का चश्मा

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 24, 2021 07:28 pm IST,  Updated : Sep 25, 2021 01:47 pm IST

अगर आपकी भी आंखों पर नजर का चश्मा चढ़ गया है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करें। ये टिप्स आपकी नजर के चश्मे को हटाने में मदद करेंगे।

eyesight - India TV Hindi
eyesight  Image Source : INSTAGRAM/US.ANYTIMEGLASSES

नजर का चश्मा लगना आजकल आम बात हो गई है। चाहे बच्चे हों, युवा हों या फिर बुजुर्ग हर उम्र के लोगों की नजर कमजोर हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है। भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग खानपान का ध्यान नहीं रखते। जिसकी वजह से उनकी आंखें कमजोर हो जाती हैं और उनकी आंखों पर नजर का चश्मा चढ़ जाता है। अगर आपकी भी आंखों पर नजर का चश्मा चढ़ गया है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करें। ये टिप्स आपकी नजर के चश्मे को हटाने में मदद करेंगे।

डायबिटीज पेशेंट के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेगी सौंफ, जानें सेवन का सही तरीका

मुरब्बा
Image Source : INSTAGRAM/MERISAHELIMAGAZINEमुरब्बा

खाएं आंवले का मुरब्बा

आंवला सेहत के लिए अच्छा होता है। हालांकि बहुत लोग आंवले को ऐसे नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आप आंवले का मुरब्बा खा सकते हैं। इससे भी आपकी आंखों को फायदा होगा। कोशिश करें कि एक दिन में कम से कम एक से दो मुरब्बे खा लें। अगर आप शुगर पेशेंट हैं तो आंवले का मुरब्बा ना खाएं। इसकी जगह आप कच्चा आंवला खा सकते हैं।

तांबे के बर्तन में पिएं पानी
तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही ये आंखों के लिए फायदेमंद भी होता है। आप बस सुबह रोजाना उठते ही खाली पेट एक गिलास तांबे के बर्तन में रखे पानी को पी लें। इसके बाद दिन भर भी यही कोशिश करें कि आप तांबे के बर्तन में रखे पानी को ही पिएं। ऐसा करना आपकी आंखों के लिए लाभकारी होगा। 

Almond
Image Source : INSTAGRAM/VALUESTORE.LKAlmond

सौंफ, बादाम और मिश्री मिलाकर खाएं
अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो 1 चम्मच सौंफ 2 बादाम और आधा चम्मच मिश्री एक साथ पीस लें। इस मिश्रण को रोजाना रात में दूध के साथ खाएं। ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

क्या आप प्लेट से निकालकर अलग कर देते हैं शिमला मिर्च? बदल लें आदत कई रोगों से करती है बचाव

त्रिफला पाउडर और मिश्री 
100 ग्राम त्रिफला पाउडर और 100 ग्राम मिश्री मिलाकर खाएं। अगर आप ऐसे नहीं खा पा रहे तो इसके साथ गर्म दूध या शहद लें। रोजाना ऐसा करने आपको फायदा दिखने लगेगा। 

जीरा और मिश्री भी करेगी असर
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जीरा और मिश्री का सेवन करना भी आपके लिए लाभकारी होगा। इसके लिए बस आप बराबर मात्रा में जीरा और मिश्री को पीस लें। इस मिश्रण को एक चम्मच देसी घी के साथ रोजाना खाएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी। 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।