1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. AIIMS के डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितना अंडा खाना चाहिए? जानें कच्चा अंडा सही या पका हुआ?

AIIMS के डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितना अंडा खाना चाहिए? जानें कच्चा अंडा सही या पका हुआ?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 21, 2026 10:41 am IST,  Updated : Jan 21, 2026 10:41 am IST

अंडा खाना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक दिन में कितना अंडा खाना चाहिए। एम्स के डॉक्टर से जानिए एक दिन में कितना अंडा खाना चाहिए।

AIIMS के डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितना अंडा खाना चाहिए?- India TV Hindi
AIIMS के डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितना अंडा खाना चाहिए? Image Source : FREEPIK

अंडे को सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इसे सुपरफूड बनाता है। हालांकि अंडे को लेकर लोगों के लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि एक दिन में कितना अंडा खाना चाहिए? सर्दियों में लोग अंडे का सेवन ज्यादा करते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इसका क्वांटिटी पता होना बेहद जरूरी है। इसी विषय पर AIIMS, Harvard और Stanford से प्रशिक्षित मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि एक दिन में कितना अंडा खाना चाहिए। 

एक दिन में कितने अंडे खाएं?

डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक, ज्यादातर लोगों के लिए रोज 1 से 2 अंडे खाना सेफ होता है। उनका कहना है कि अंडा एक सुपरफूड है जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए, तो यह वजन घटाने, मसल्स बनाने और ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 

कच्चा अंडा सही या पका हुआ?

डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि कच्चा अंडा सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे साल्मोनेला इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में हमेशा पके हुए अंडे का ही सेवन करें। पके हुए अंडे का प्रोटीन शरीर अच्छी तरह एब्जॉर्ब करता है। 

 
अंडे के पोषक तत्व

अंडे प्रोटीन, विटामिन (A, D, E, B12), और खनिजों (आयरन, सेलेनियम, फास्फोरस) से भरपूर होते हैं। ऐसे में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे। 

अंडा खाने के फायदे

हाई-क्वालिटी प्रोटीन का स्रोत
अंडे में प्रोटीन (Complete Protein) होता है, जिसका मतलब है कि इसमें वे सभी 9 अमीनो एसिड होते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं। यह मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मरम्मत में मदद करता है। जो लोग जिम जाते हैं, उनके लिए यह रिकवरी का सबसे सस्ता और बेहतरीन विकल्प है।

आंखों की रोशनी के लिए
अंडे की जर्दी (पीला भाग) में ल्युटिन (Lutein) और जेक्सैंथिन (Zeaxanthin) जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये आंखों को मोतियाबिंद और उम्र के साथ होने वाली कमजोरी से बचाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन A आंखों की सामान्य रोशनी के लिए जरूरी है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए 
शोध बताते हैं कि अंडे 'अच्छे' कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।