1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अब नींद ट्रैक करके जान सकेंगे कौन सी बीमारी होने वाली है, बीपी, हार्ट प्रॉब्लम से बचाएगा स्वामी रामदेव का ये नुस्खा

अब नींद ट्रैक करके जान सकेंगे कौन सी बीमारी होने वाली है, बीपी, हार्ट प्रॉब्लम से बचाएगा स्वामी रामदेव का ये नुस्खा

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Ritu Raj
 Published : Jan 21, 2026 08:42 am IST,  Updated : Jan 21, 2026 08:42 am IST

आपने अक्सर डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स को ये कहते सुना होगा कि रोजाना 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी बिगड़ गई है जिसकी वजह से लोग 8 घंटे की नींद नहीं ले पाते। नींद की कमी कई बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में आप अपनी नींद को ट्रैक करके ये जान सकते हैं कि कौन सी बीमारी होने वाली है।

अब नींद ट्रैक करके जान सकेंगे कौन सी बीमारी होने वाली है- India TV Hindi
अब नींद ट्रैक करके जान सकेंगे कौन सी बीमारी होने वाली है

अगर आप सोचते हैं कि नींद सिर्फ थकान मिटाने के लिए हैं तो अपनी सोच बदलने का वक्त आ गया है। क्योंकि AI दुनिया में कुछ ऐसा हुआ है जो हैरान करने वाला है। Sleep FM नाम का AI मॉडल सिर्फ एक रात की नींद को ट्रैक करके आने वाली बीमारियों की जानकारी एडवांस में दे सकता है। सिर्फ एक रात की नींद और छुपी बीमारियों का खुलासा असंभव सा लगता है। आज के AI world में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने ये मॉडल तैयार किया है। जो आने वाले 10-20 साल नहीं बल्कि 100 साल में होने वाली बीमारियों की भविष्यवाणी कर सकता है। इस रिसर्च के नतीजे भी चौंकाने वाले हैं क्योंकि डिमेंशिया, ब्रेस्ट कैंसर, हार्ट फेल, स्ट्रोक, किडनी डिज़ीज़। यहां तक कि समय से पहले मौत का इनका भविष्यवाणी करीब 80 प्रतिशत तक सही निकला। 

दरअसल जब लोग सोते हैं तो उनका दिल, दिमाग,मसल्स, लिवर लगातार काम कर रहा होता हैं। नींद के वक्त दिमाग की तरंगे बदलती रहती है। धड़कन धीमी या तेज़ होती है। सांस लेने का तरीका बदल जाता है। शरीर की इन्ही सारी एक्टिविटीज़ को ट्रैक करके AI आने वाली बीमारियों के लक्षण पहचानकर पहले ही अलर्ट कर देता है। इसकी ज़रूरत तो फिर हमारे देश में बीपी के मरीज़ों को सबसे ज़्यादा है। क्योंकि 92% हाई बीपी के मरीज़ों को पता ही नहीं होता कि उनका ब्लड प्रेशर बिगड़ा हुआ है और अमेरिका की इस रिसर्च में नींद में जिन बीमारियों को ट्रैक किया गया है वो भी ब्लड सर्कुलेशन से ही जुड़ी हुई हैं। देश के लोगों को AI मॉडल की क्या ज़रूरत है। हमारे पास तो AI के भी गुरू स्वामी रामदेव है ना। अगर लोग रोज़ योगगुरू के बताए नुस्खे आज़मा लेंगे उनकी नसीहत को ध्यान में रखकर लाइफ स्टाइल सुधार लेंगे तो ना बीपी बढ़ेगा, ना हार्ट अटैक-स्ट्रोक की नौबत आएगी। तो चलिए स्वामी रामदेव से जानेंगे बीपी, हार्ट अटैक से कैसे बचें। 

हाई ब्लडप्रेशर है खतरनाक 

रेटिना डैमेज होने का खतरा। 

नजर हो जाती है कमजोर। 
स्ट्रोक का खतरा रहता है।
याद्दाश्त कमजोर। 
सांस फूलना।
हार्ट अटैक।
हार्ट फेलियर।
किडनी डैमेज।

हाइपटेंशन की क्या है वजह

गलत खानपान।
वर्कआउट की कमी।
अल्कोहल।
स्मोकिंग।
स्ट्रेस।
मोटापा।

हार्ट को मजबूत बनाने के नेचुरल उपाय

1 चम्मच अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी, 5 तुलसी के पत्ते को उबालकर काढ़ा बनाएं और रोज पीएं। रोजाना इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। 

बीपी कंट्रोल में रखने के लिए क्या करें? 

1 किलो वजन घटाने से 1 पॉइंट कम होगा बीपी।
5 ग्राम से ज्यादा नमक न खाएं। 
30 मिनट वर्कआउट से 5 से 8 पॉइंट बीपी कम। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।