1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ फेफड़े ही नहीं...दिल, दिमाग और नसों को भी नुकसान पहुंचाती है जहरीली हवा, डॉक्टर से जानें कैसे?

सिर्फ फेफड़े ही नहीं...दिल, दिमाग और नसों को भी नुकसान पहुंचाती है जहरीली हवा, डॉक्टर से जानें कैसे?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 27, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Oct 27, 2026 05:58 pm IST

वायु प्रदूषण सिर्फ आपके फेफड़ों के लिए ही खतरनाक नहीं है बल्कि यह आपके दिल, दिमाग और नसों को भी प्रभावित करता है, डॉक्टर बता रहे हैं कैसे?

वायु प्रदूषण - India TV Hindi
वायु प्रदूषण Image Source : UNSPLASH

एयर पॉल्यूशन को अक्सर हम सांस और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं तक ही सीमित समझते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इसका असर आपके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर भी पड़ता है। गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस हॉस्पिटल के चेयरपर्सन और रेस्पिरेटरी डिसीज़ेज़ एवं क्रिटिकल केयर, स्लीप मेडिसिन, डॉक्टर प्रशांत सक्सेना बता रहे हैं कि जहरीली हवा कैसे आपके दिल, दिमाग और नसों को भी नुकसान पहुंचाती हैं

प्रदूषण से हार्ट और ब्रेन को कैसे होता है नुकसान?

  • लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से शरीर में सूजन हो जाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसका असर रक्त वाहिकाओं की कार्यप्रणाली पर पड़ता है जिससे धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दिल पर दबाव बढ़ाती है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ सकता है। ऐसा खासकर उन लोगों के साथ हो सकता है, जो पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से जूझ रहे हो। इसके अलावा वायु प्रदूषण रक्त वाहिकाओं की अंदरूनी परत के कार्यप्रणाली भी प्रभावित कर सकता है। इससे रक्त वाहिकाओं का लचीलापन कम हो सकता है और धमनियों में प्लाक जमा होने का खतरा बढ़ सकता है।

  • हवा में मौजूद पीएम 2.5 जैसे बेहद छोटे प्रदूषण कण होते हैं जो सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं और फेफड़ों से आगे जाकर रक्त वाहिकाओं में प्रवेश कर जाते हैं। इससे मस्तिष्क के स्वास्थ्य को हानि हो सकती है। खासकर, लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने का असर दिमाग की सेहत पर भी पड़ सकता है। वा

वायु प्रदूषण से कैसे करें बचाव?

घर से बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का AQI जरूर चेक करें। अपने घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। अगर बाहर प्रदूषण ज़्यादा है तो उस समय बाहर जानें से बचें। आपको जब भी घर से बाहर निकलना हो तो उस समय  मास्क का ही इस्तेमाल ज़रूर करें। प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर सुबह-शाम के समय बाहर जाकर वर्कआउट करने से बचें। शरीर को हाइड्रेट रखें ताकि शरीर में पहुंचे विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सके। बाहर से घर लौटने के बाद हाथ-मुंह अच्छी तरह धोएं। घर के भीतर स्पाइडर प्लांट, स्नेक प्लांट या पीस लिली जैसे पौधे रखें, जो हवा को प्राकृतिक रूप से शुद्ध करने में मदद करते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।