1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गैस की समस्या करनी है दूर तो अजवायन का 5 तरीकों से करें सेवन, जड़ से मिटेगी बीमारी

गैस की समस्या करनी है दूर तो अजवायन का 5 तरीकों से करें सेवन, जड़ से मिटेगी बीमारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2020 11:33 am IST,  Updated : May 30, 2020 11:33 am IST

अजवाइन गैस की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। यह मसाला औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। जानिए कैसे करें इसका सेवन।

गैस की समस्या करनी है...- India TV Hindi
गैस की समस्या करनी है दूर तो अजवायन का 5 तरीकों से करें सेवन, जड़ से मिटेगी बीमारी   Image Source : TWITTER/JUSTINGREDIENTS

स्वस्थ्य शरीर के लिए पेट का दुरस्त रहना बहुत ही जरूरी है, लेकिन आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति  एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान इस रोग के होने का सबसे बड़ा कारण है।  आमतौर पर खट्टी डकार, पेट फूलना, पेट या फिर सीने में जल एसिडिटी के मुख्य लक्षण होते हैं। 

जब पेट में मौजूद एसिडिक पदार्थ जब फूड पाइप से आ जाते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो जाती है। अगर एसिडिटी की समस्या को जल्द ही नहीं खत्म किया गया तो आगे चलकर यह अल्सर तक का कारण बन सकती हैं। 

एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाने के लिए अजवाइन कारगर साबित हो सकती हैं। अजवाइन में थिम्‍बोल नामक केमिकल होता है जो पाचन क्रिया को सुचारु करता है जिससे एसिडिटी की समस्‍या नहीं होती है। जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल। 

अगर पेट में गैस बनने से रहते हैं परेशान तो भोजन से तुरंत हटा दें ये चीजें, दूर होगी परेशानी

पहला उपाय

सबसे पहले 75 ग्राम अजवाइन और 10 ग्राम हींग लेकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे रोजाना सुबह-शाम आधा चम्मच खाना खाने के बाद ले लें। 

दूसरा उपाय
अगर आपको एसिडिटी की ज्यादा समस्या है तो गर्म पानी में अजवाइन पाउडर और काला नमक मिलाकर खाना के बाद ले लें।

यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखता है नींबू और बेकिंग सोडा, इन चीजों से बना लें दूरी

तीसरा उपाय
ग्राइंडर में 5-5 चम्मच अजवाइन और जीरा पीस लें। इसके बाद इसमें आधा-आधा चम्मच हींग और काला नमक मिला लें। रोजाना खाना खाने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं। 

अजवाइन
Image Source : INSTRAGARM/CHANDRAWHOLEFOODSअजवाइन

चौथा उपाय
साबुत अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

पांचवा उपाय
एक पैन में थोड़ा सा पानी और अजवाइन लेकर अच्छी तरह से उबाल लें और इस पानी का सेवन करें।  

बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन या एकाग्रता की है कमी, सिखाएं ये योगासन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।