1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई ब्लड प्रेशर में असरदार हैं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

हाई ब्लड प्रेशर में असरदार हैं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2020 05:35 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 12:13 am IST

बीपी बढ़ा होने पर दवाइयों का सेवन करने के अलावा आप घरेलू नुस्खा अपनाकर भी इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

Blood pressure machine and ajwain- India TV Hindi
Blood pressure machine and ajwain Image Source : INSTAGRAM/FRIENDSOFMERCY_RVC & DAY.TO.

टेंशन और गुस्से की वजह से ज्यादातर लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके साथ ही इससे सेहत संबंधी कई समस्याएं भी हो जाती है। ब्लड प्रेशर को लोग हाईपरटेंशन के नाम से भी जानते हैं। ब्लड प्रेशर बढ़े होने के लक्षण तभी सामने आते हैं जब समस्या गंभीर होने लगती है। ऐसे में समय रहते ही इसका पता तब चल सकता है जब आप अपना रेगुलर चेकअप करवाते रहें। बीपी बढ़ा होने पर दवाइयों का सेवन करने के अलावा आप घरेलू नुस्खा अपनाकर भी इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। 

तेजी से वजन घटाने में असरदार है एलोवेरा, ये है इस्तेमाल करने का तरीका

Ajwain
Image Source : INSTAGRAM/LECREUSETINDAjwain

अजवायन हाई ब्लड प्रेशर को करेगी कंट्रोल 

अजवायन का सेवन आप रोजाना खान पान की चीजों में करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है अजवायन हाई ब्लड प्रेशर में असरदार है। अजवायन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये गुण हाइपरटेंसिव और एंटी स्पास्मोडिक है। यही दोनों गुण हाई बीपी को सामान्य करने में कारगर हैं। जानें हाई बीपी में किस तरह अजवायन का सेवन किया जाए ताकि वो कारगर साबित हो। 

इस तरह करें अजवायन का इस्तेमाल

  • एक कप पानी लें और उसमें 2 चम्मच भुना हुआ अजवायन डाल दें
  • सुबह इस पानी को खौलाएं और छानकर हल्का ठंडा होने पर खाली पेट पी लें
  • रोजाना ऐसा करने पर आपको फायदा दिखने लगेगा
  • इसके अलावा ये घरेलू नुस्खे भी कारगर

इलायची का पाउडर 
बहुत की हम लोग इस बात को जानते होंगे हाई बीपी में इलायची का पाउडर बेस्ट घरेलू नुस्खा है। इसके लिए आप बस एक चम्मच इलायची पाउडर लें और उसे एक चम्मच शहज में मिला लें। इस पूरे मिश्रण को मिलाकर पी लें। ऐसा करने से हाई बीपी जल्द ही कंट्रोल हो जाएगा। इस मिश्रण को दिन में दो बार पीएं। 

चश्मे से इंस्टेंट छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

Methi
Image Source : INSTAGRAM/VEG_SOUPSMethi 

मेथी भी बीपी को करेंगी नियंत्रण में
सब्जी का स्वाद बढ़ाने के अलावा मेथी हाई बीपी को भी कंट्रोल करने का काम करता है। इसके लिए बस आप एक पैन में डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें। इसमें अब दो चम्मच मेथी के दाने डालकर खौलने के लिए रख दें। करीब 2 मिनट बाद जब ये मेथी दाना खौलने लगे तो गैस को बंद करें और इस पानी को छान लें। अब मेथी दाना को मिक्सी में डालकर पीस लें और इस पेस्ट को खाएं। इस पेस्ट को सुबह खाली पेट और शाम को खाएं। ऐसा करने से बीपी कंट्रोल हो जाएगा।

हल्दी का करें सेवन
हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर है। लेकिन क्या आपको पता है जख्म भरने के अलावा हल्दी बीपी को कंट्रोल करने में भी कारगर है। इसे बस आप अपनी चाय में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके साथ ही इसमें अदरक और शहद भी मिला ले तो और भी अच्छा है। 

ठंड में इन 5 सुपरफूड्स को डाइट में जरूर करें शामिल, नहीं पड़ेंगे बीमार

अलसी के बीज
ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या से जूझ रहे लोग रोजाना अलसी के बीज खाएं। अलसी के बीज बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और दिल का ख्याल भी रखता है। 

साबुत अनाज
साबुत अनाज भी हाई बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। साबुत अनाज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है। साबुत अनाज में ओट्स, पॉपकॉर्न और ब्राउन राइस शामिल हैं। 

नारियल पानी
नारियल पानी भी बीपी को कंट्रोल करने का कारगर उपाय है। रोजाना कम से कम एक नारियल पानी जरूर पीएं। इससे आपका बीपी हमेशा कंट्रोल में रहेगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।