1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना खाएं सौंफ, मिश्री और बादाम को एक साथ, हट जाएगा चश्मा और बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

रोजाना खाएं सौंफ, मिश्री और बादाम को एक साथ, हट जाएगा चश्मा और बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2020 06:15 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 06:35 pm IST

आंखों की रोशनी बढ़ाने का ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे जिसके सेवन से आंखों की रोशनी तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ आपकी आंखों से चश्मा भी हट जाएगा।

Mishri and Souf- India TV Hindi
Mishri and Souf Image Source : INSTAGRAM/KITCHEN_FOOD

कई लोगों की आंखें उम्र के साथ कमजोर हो जाती हैं तो कुछ लोगों की आंखें उम्र से पहले ही। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान का सबसे ज्यादा ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे खानपान में ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते है। अगर इन चीजों में जरा सी भी कोताही बरती तो ज्यादा आंखें कमजोर होने पर आंखों पर चश्मा भी चढ़ जाता है। आज हम आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने का ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे जिसके सेवन से आंखों की रोशनी तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ आपकी आंखों से चश्मा भी हट जाएगा। 

चश्मा हटाने का कारगर घरेलू नुस्खा है बादाम, जल्द बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण खाएं

बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण आंखों की रोशनी के लिए अच्छा रहता है। इन सभी चीजों को पीसकर एक डब्बे में भरकर रख लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध में करीब एक चम्मच पाउडर को डालें। ऐसा करने से आंखों को फायदा होगा। 

बादाम के अन्य फायदे

भूख की कमी दूर करेगा बादाम
बादाम खाने से भूख की कमी भी दूर होगी। कई लोगों को भूख ना लगने की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना बादाम का सेवन करें तो आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए बस आप बादाम को आधा दिन पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद बादाम के ऊपर का छिलका उतारकर उसे चासनी में मिलाकर मुरब्बा बना लें। इसे मुरब्बे को रोज खाएं। इससे भूख ना लगने की समस्या खत्म हो जाएगी। 

आंखों की रोशनी नेचुरली बढ़ाएगा आंवला, साथ ही करेगा डायबिटीज को भी कंट्रोल

चेहरे की झुर्रियां करें दूर
बढ़ती उम्र के साथ कई लोगों को चेहरे पर झुर्रियां आने की समस्या होती है। ऐसे में बादाम का सेवन करना आपके लिए लाभकारी होगा। इसके लिए बस आप बादाम, सरसों और सेंधा नमक को एक साथ पीसकर चेहरे पर लगाएं। ऐसे करने से चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाएंगी।

दांतों के रोगों में आरामदायक
बादाम दांत के रोग में भी लाभदायक होता है। इसके लिए बस आप बादाम के छिलकों को पीस लें और उसे दांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से दांत के दर्द की समस्या में आराम मिलेगा।  

चंद दिनों में चश्मे से छुटकारा दिला देंगे ये घरेलू नुस्खे, कमजोर आंखों की बढ़ जाएगी रोशनी

सौंफ के अन्य फायदे

  • गर्मी में सौफ शरीर को ठंडक देती है। इसके सेवन से आपको गैसी समस्या में भी आराम मिलेगा। 
  • सौंफ में कई गुणकारी तत्व होते हैं। ये पीरियड के समय होने वाले दर्द को भी कम करता है। इसके साथ ही पीरियड को रेगुलर करने में मददगार होता है। 
  • सौंफ में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 
  • सौंफ का पानी पेट की जलन को भी कम करता है। 

मिश्री के अन्य फायदे

  • वजन कम करने में असरदार
  • पाचन में सहायक
  • एनीमिया में लाभदायक
  • सर्दी और जुकाम में पहुंचाएगी आराम
  • हीमोग्लोबिन को बढ़ाए
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।