1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चंद दिनों में चश्मे से छुटकारा दिला देंगे ये घरेलू नुस्खे, कमजोर आंखों की बढ़ जाएगी रोशनी

चंद दिनों में चश्मे से छुटकारा दिला देंगे ये घरेलू नुस्खे, कमजोर आंखों की बढ़ जाएगी रोशनी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2020 05:18 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 05:22 pm IST

अगर आपके घर में भी कोई बच्चा या फिर किसी वयस्क की आंखों की रोशनी कम है और उसके चश्मा लगा हुआ है तो आप इन घरेलू तरीकों को अपनाकर चंद दिनों में ही चश्मा उतरवा सकते हैं।

Eyeglasses- India TV Hindi
Eyeglasses Image Source : INSTAGRAM/OPTICALKINGGLASSES

आंखों के कमजोर होते ही चश्मा चढ़ जाता है। कई बार ये चश्मा आपके लिए सिर दर्द का कारण भी बन जाता है। ये ना केवल कई बार आपके लुक को खराब कर देता है बल्कि बिना चश्मे के देखना भी मुश्किल हो जाता है। चश्मा खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से किसी भी उम्र में आंखों पर चढ़ जाता है। यहां तक कि आपने कई बार छोटे-छोटे बच्चों के मोटे लेंस का चश्मा लगा देगा होगा। अक्सर लोगों की आंखों की रोशनी कम होने से धंधुला दिखाई देना, सिर में दर्द रहना यहां तक कि कई बार चक्कर भी आने लगते हैं। अगर आपके घर में भी कोई बच्चा या फिर किसी वयस्क की आंखों की रोशनी कम है और उसके चश्मा लगा हुआ है तो आप इन घरेलू तरीकों को अपनाकर चंद दिनों में ही चश्मा उतरवा सकते हैं। 

थायराइड के मरीज भूल कर भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत पर पड़ेगा और बुरा असर

Almond
Image Source : PINTERESTAlmond

बादाम का सेवन

बादाम खाने से दिमाग के अलावा आंखों की रोशनी भी तेज होती है। इसका इस्तेमाल रोज करना चाहिए। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा विटामिन ई होता है जो आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी है। इसके अलावा बादाम को रातभर भिगोकर पीस लें। इस मिश्रण को पानी में मिलाकर पीने से भी फायदा होता है। 

हरी सब्जियां
हरी सब्जियां आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं। इसलिए हरी सब्जियों का सेवन रोज करें। अगर किसी वजह से हरी सब्जियां खाना पसंद नहीं है तो सूप बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

Amla
Image Source : INSTAGRAM/TANIVIBESAmla

रोजाना खाएं आंवला
आंवला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर पर आंखों के लिए। आंवले में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट। विटामिन सी आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। 

इन 5 वजहों से कुछ लोगों का सबसे ज्यादा खून चूसते हैं मच्छर, कहीं आप तो इसमें नहीं

बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण खाएं
बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण आंखों की रोशनी के लिए अच्छा रहता है। इन सभी चीजों को पीसकर एक डब्बे में भरकर रख लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध में करीब एक चम्मच पाउडर को डालें। ऐसा करने से आंखों को फायदा होगा। 

रोज करें व्यायाम
व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा होता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी कई व्यायाम हैं। इन व्यायाम से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।