1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बदलते मौसम में खांसी की समस्या से हो जाते हैं परेशान तो ऐसे करें अलसी का सेवन, इंस्टेंट मिलेगा लाभ

बदलते मौसम में खांसी की समस्या से हो जाते हैं परेशान तो ऐसे करें अलसी का सेवन, इंस्टेंट मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2021 12:22 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 12:22 pm IST

अलसी औधषिय गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो सर्दियों में आपको सुखी खांसी तक से छुटकारा दिला सकते हैं। बस ऐसे करें सेवन।

बदलते मौसम में खांसी की समस्या से हो जाते हैं परेशान तो ऐसे करें अलसी का सेवन, इंस्टेंट मिलेगा लाभ- India TV Hindi
बदलते मौसम में खांसी की समस्या से हो जाते हैं परेशान तो ऐसे करें अलसी का सेवन, इंस्टेंट मिलेगा लाभ Image Source : INSTAGRAM/PANELALEMON

बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोगों को खांसी-जुकाम के अलावा बुखार की समस्या का सामना करना पड़ता है। ठंड में सबसे अधिक यह समस्या होती है। मौसम ठंडा होने के कारण अधिकतर लोगों को एलर्जी की समस्या है। खासतौर पर अस्थमा के मरीजों सर्दियों के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अलसी काफी कारगर साबित हो सकती हैं। जानिए खांसी और दमा की समस्या से निजात पाने के लिए कैसे करें अलसी का सेवन। 

अलसी में एंटी-इंफ्लामेंट्री, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ  पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक विटामिन बी के साथ कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। 

नैचुरल तरीके से पेट की चर्बी कम करने में कारगर है तुलसी, बस ऐसे करें सेवन

खांसी में ऐसे करें अलसी का सेवन

  • सर्दियों के मौसम में खांसी की समस्य होने पर आप अलसी का काढ़ा बना लें। इसमें थोड़ा शहद डालकर सुबह-शाम इसका सेवन करे। 
  • सुखी खांसी की समस्या से परेशान हैं तो 3-4 ग्राम अलसी के पाउडर को 300 ग्राम पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन करे। 

हाई बीपी के साथ कब्ज की समस्या भी दूर करेगा चावल का पानी, होंगे कई और फायदे भी

  • रात को 5 ग्राम अलसी को आधा गिलास पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह इसका सेवन कर लें। इसी तरह सुबह भिगो दें तो शाम को इसका सेवन कर लें। इसके साथ ही ऐसी चीजों का सेवन न करे जिससे इस तरह की समस्या का सामना करना पड़े। 
  • अलसी के बीज को भूनकतर शहद या मिश्री के साथ खा लें। इससे खांसी, दमा की समस्या से निजात मिलेगा। 
  • दिन में कई बार भूनी हुई अलसी का चूर्ण खाने से भी आपको लाभ मिलेगा। 

सूर्य उपासना करने से होगी हर बीमारी क्योर, स्वामी रामदेव से जानिए शरीर को फिट रखने का बेस्ट फॉर्मूला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।