1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 24 घंटे में आए कोरोना के 1 हजार से ज्यादा मामले, H3N2 के साथ न हों कंफ्यूज और जान लें अंतर

24 घंटे में आए कोरोना के 1 हजार से ज्यादा मामले, H3N2 के साथ न हों कंफ्यूज और जान लें अंतर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 20, 2023 12:09 pm IST,  Updated : Mar 20, 2023 12:09 pm IST

क्या COVID और फ्लू एक ही है? इस सवाल को गूगल पर पूछने वाले कई लोग हैं। ऐसे में जब देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो, H3N2 वायरल और इसके बीच का अंतर जानना जरूरी हो गया है।

 covid and h3n2 - India TV Hindi
covid and h3n2 Image Source : FREEPIK

Corona Update: देशभर में कोरोना के मामलों में पिछले 4 महीने बाद लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्थिति ये है कि पिछले 24 घंटे में 1071 मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव मामलों की बात करें तो, ये 6 हजार के पार है और इसी बीच कोरोना से 4 लोगों की मौत की भी खबर है। पर, परेशान करने वाली बात ये है कि कोरोना के मामले बढ़ने के साथ H3N2 के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी आई है। तो, लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि उन्हें हुआ क्या है। क्या उन्हें कोरोना हुआ है या वे H3N2 के शिकार हो गए हैं। तो, आइए जानते हैं इन दोनों के बीच का अंतर।

COVID और H3N2 Virus 

कोविड-19 और H3N2 वायरस दोनों ही श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारी है। साथ ही दोनों से इंफेक्शन फैलने का तरीका भी एक जैसा ही है। दोनों ही एयर ड्रापलेट्स, छींक और खांसी व कफ से फैल सकते हैं। पर अब सवाल ये उठता है कि दोनों (Are COVID-19 and influenza A similar) ही एक जैसे हैं? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

H3N2 वायरस से डरें नहीं, सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण दिखते ही करें गर्म पानी से गरारे

कोरोनावायरस और H3N2 वायरस के बीच अंतर-Difference between Covid and H3n2

 कोरोनावायरस और H3N2 वायरस के बीच हमेशा से ही एक बड़ा अंतर रहा है। कोरोना वायरस भले ही फेफड़ों से शुरू हो लेकिन ये पूरे शरीर के अंगों को शामिल करते हुए जानलेवा हो सकता है। लेकिन, H3N2 इतना संक्रामक या डरवाना वायरस नहीं है। इसके लक्षणों में आमतौर पर कफ वाली खांसी और तेज बुखार होता है। लेकिन, कोरोना वायरस के लक्षणों में सांस लेने में दिक्कत, शरीर दर्द और अलग-अलग प्रकार के लक्षण देखे जाते हैं।

 covidvirus
Image Source : FREEPIK covidvirus

आंखों को डिटॉक्स करना भी है जरूरी, बाबा रामदेव से जानें स्वस्थ आंखों के लिए खास उपाय

तो, इन दोनों के बीच कंफ्यूज न हों और लक्षण दिखते ही डॉक्टर को दिखाएं। वो, अगर टेस्ट करवाने को बोलें तो टेस्ट करवा लें। इसके बाद जैसी स्थिति हो वैसे इलाज करवाएं। बस, इस बीच ध्यान रखें कि भीड़ भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाएं, मास्क पहनें और हाथों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।