1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फाइबर और रफेज से भरपूर है कच्चा नारियल, इन 5 कारणों से जरूर करें इसका सेवन

फाइबर और रफेज से भरपूर है कच्चा नारियल, इन 5 कारणों से जरूर करें इसका सेवन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 14, 2023 11:33 am IST,  Updated : Mar 14, 2023 11:38 am IST

कच्चा नारियल के फायदे: कच्चा नारियल में मैग्नीशियम जैसे तत्व ज्यादा होते हैं जो कि दिल की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माने जाते हैं। आइए, जानते हैं इसके अन्य लाभ।

 Raw Coconut benefits- India TV Hindi
Raw Coconut benefits Image Source : FREEPIK

कच्चा नारियल के फायदे:  आपने नारियल पानी पीने के बारे में तो खूब सुना होगा। लेकिन, क्या आपने कच्चा नारियल खाने के बारे में सुना है। जी हां, सुनने में भले ही आपको अजीब लगे लेकिन कच्चा नारियल सेहत के लिए सच में फायदेमंद है। इसकी खास बात ये है कि ये रफेज और फाइबर से भरपूर होने के अलावा कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स वाला भी है। इसके अलावा भी कई कारण हैं जिनकी वजह से कच्चा नारियल खाना (Eating raw coconut benefits in hindi) आपके लिए फायदेमंद माना जाता है। जानते हैं विस्तार से।

कच्चा नारियल कब खाना चाहिए-When to eat raw coconut in hindi

1. पाचन तंत्र कमजोर हो तो-raw coconut for healthy digestion

अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर और आपको भूख नहीं लगती। तो, आपके लिए कच्चा नारियल खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, ये दो तरीके से काम करता है। पहले तो ये डाइजेस्टिव एंजाइम को बढ़ावा देता है और फिर भूख बढ़ाता है। इससे पाचन तंत्र तेज होता है और मेटाबोलिक रेट बढ़ता है। तो, इन दोनों स्थितियों में कच्चा नारियल जरूर खाएं। 

पेट ठंडा करने के लिए पिएं तुलसी और एलोवेरा का जूस, जानें बनाने की रेसिपी और फायदे

2. कब्ज की समस्या में-raw coconut for constipation

कब्ज की समस्या में कच्चा नारियल का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पहले तो ये बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और फिर मल में थोक जोड़ने का काम करता है। इससे पहले तो आंतों की गति तेज होती है, दूसरा ये मल को मुलायम बनाता है और फिर ये पेट को साफ करने में मदद करता है। तो, कब्ज की समस्या में कच्चा नारियल जरूर खाएं।

3. वेट लॉस में-raw coconut for weight loss

वेट लॉस में कच्चा नारियल का सेवन काफी फायदेमंद है। ये असल में फैट लिपिड को बांधकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही ये फैट बर्न करने में भी मदद करता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। 

क्या तेज चलने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? जानें बिना जिम जाए फैट मैनेज करने का तरीका

4. अल्जाइमर में-raw coconut for alzheimer’s disease

अल्जाइमर रोग से पीड़ित लोगों को याददाश्त की समस्या होती है और उन्हें लंबे समय तक कुछ भी याद नहीं रहता है। ऐसे में कच्चे नारियल का सेवन फायदेमंद होता है। नारियल में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार करते हैं और मस्तिष्क के विकास में मदद करते हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार कच्चा नारियल खाने से अल्जाइमर रोग में सुधार होता है।

5. दिल के मरीजों को-raw coconut for heart patients

दिल के मरीजों के लिए कच्चा नारियल खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका मैग्नीशियम जहां ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखता है, तो पोटेशियम ब्लड सर्कुलेशन की सही गति रखने और बीपी मैनेज करने में मदद करता है। तो, इसलिए दिल के मरीजों को कच्चे नारियल का सेवन करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।