1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पेट ठंडा करने के लिए पिएं तुलसी और एलोवेरा का जूस, जानें बनाने की रेसिपी और फायदे

पेट ठंडा करने के लिए पिएं तुलसी और एलोवेरा का जूस, जानें बनाने की रेसिपी और फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 14, 2023 09:44 am IST,  Updated : Mar 14, 2023 09:44 am IST

Tulsi aloevera juice benefits: गर्मियों में लोगों को फूड इंफेक्शन और पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं। ऐसे में तुलसी और एलोवेरा जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

tulsi aloevera juice- India TV Hindi
tulsi aloevera juice Image Source : FREEPIK

Tulsi aloevera juice benefits: तुलसी और एलोवेरा, दोनों ही आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज माने गए हैं। ये दोनों ही पेट से लेकर फेफड़ों तक की कई समस्याओं में इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन, गर्मियां आने से पहले आप इन दोनों जड़ी बूटियों का कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, क्योंकि गर्मियों में लोगों को फूड इंफेक्शन और पेट से जुड़ी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप इन दोनों ही चीजों से जूस बना कर पिएं तो पेट से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। कैसे, तो पहले जानते हैं इस जूस को बनाने का तरीका और फिर फायदे।

तुलसी-एलोवेरा जूस बनाने की रेसिपी-Tulsi aloevera juice recipe 

तुलसी-एलोवेरा जूस बनाने के लिए पहले तो ताजा एलोवेरा लें और फिर इसका जेल निकाल लें। अब कुछ तुलसी की पत्तियां लें और इसे धो कर रख लें। इन दोनों को पानी के साथ मिलाएं और फिर मिक्सर में पीस लें। अब इस जूस को छान लें और इसमें काला नमक मिला लें। अब इस जूस का सेवन करें। 

बस 20 मिनट का मेडिटेशन बचा सकता है आपको हजारों समस्याओं से, जानें सही तरीका और फायदे

तुलसी-एलोवेरा जूस पीने के फायदे-Tulsi aloevera juice benefits in hindi

1. पेट ठंडा करता है-Tulsi aloevera juice for stomach cooling

तुलसी-एलोवेरा जूस, पेट ठंडा करने में आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, इस जूस को पीने से पेट की गर्मी कम होती है और साथ ही ये पित्त की समस्या को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा इसे पीने से पेट में हाइड्रेशन बढ़ने के साथ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को भी बढ़ावा मिलता है। 

stomach_health
Image Source : FREEPIKstomach_health

2. आंतों की सफाई में मददगार-Tulsi aloevera juice for intestine cleaning

आंतों की सफाई के लिए तुलसी-एलोवेरा जूस पीना काफी फायदेमंद है। ये ड्रिंक आंतों में चिपके गंदगी को एलोवेरा जेल और पानी के साथ शरीर से फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। साथ ही ये जूस आंतों के काम काज को तेज करने और इसकी तमाम समस्याओं से भी बचाव में मददगार है। 

मुफ्त में मिलता है ये फल का पत्ता, खाते ही कंट्रोल हो सकती है यूरिक एसिड की समस्या

3. लिवर के लिए फायदेमंद-Tulsi aloevera juice for liver detox

लिवर के लिए एलोवेरा तुलसी का जूस एक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम कर सकता है। इस जूस को पीने से लिवर सेल्स में तेजी आती है और ये लिवर के काम काज को तेज करता है। साथ ही ये लिवर की साफ-सफाई में भी मददगार है। तो, इस तरह से ये ड्रिंक लिवर के काम को बेहतर बनाने के साथ इसे हेल्दी रखने में भी मददगार है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल