1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मानसिक ही नहीं इन शारीरिक रोगों का भी लक्षण हो सकता है भूख न लगाना, जानें और नजरअंदाज न करें

मानसिक ही नहीं इन शारीरिक रोगों का भी लक्षण हो सकता है भूख न लगाना, जानें और नजरअंदाज न करें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 01, 2023 06:00 am IST,  Updated : Aug 01, 2023 06:00 am IST

भूख ना लगना कौन सी बीमारी है: भूख न लगने को अक्सर लोग एक आम समस्या समझते हैं और लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करते रहते हैं। जबकि, ऐसा करना गंभीर हो सकता है।

diseases cause loss of appetite- India TV Hindi
diseases cause loss of appetite Image Source : SOCIAL

भूख ना लगना कौन सी बीमारी है: पेट साफ न हो या फिर रात में नींद न आए तो, इन तमाम स्थितियों में आपको भूख से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, अगर आपके साथ ये दिक्कत लगातार हो रही है और आपको लगता है कि आपको भूख ही नहीं लग रही है तो ये कुछ बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। जी हां, ये न सिर्फ एक प्रकार की मानसिक बीमारी हो सकती है बल्कि ये शारीरिक बीमारी भी हो सकती है। इसके अलावा ये कई अंगों के काम काज से जुड़ी भी हो सकती है। तो, जानते हैं किन बीमारियों में आपको भूख (diseases cause loss of appetite in hindi) न लगने की दिक्कत हो सकती है। 

भूख ना लगना कौन सी बीमारी है-What diseases cause loss of appetite in hindi

1. एनोरेक्सिया नर्वोसा-Anorexia nervosa

एनोरेक्सिया नर्वोसा, एक ईटिंग डिसऑर्डर है। यानी खाने से जुड़ा एक ऐसा विकार जिसके कारण लोगों को लगता है कि वो मोटे हो रहे हैं। अगर वो खाना खाएंगे तो और मोटे हो जाएंगे। ये बात मन में घर कर जाती है। ऐसे लोग इस बारे में ज्यादा सोचते हैं कि वे कैसे दिख रहे हैं। ऐसे लोगों को थेरेपी की जरुरत हो सकती है क्योंकि ये पूरी तरह से मानसिक है और आपको परेशान करने वाला हो सकता है। 

Pink Eye जैसी समस्या के बीच आंखों के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल है कितना सही? एक्सपर्ट से जानें और फिर अपनाएं ऐसे देसी उपाय

2. डिमेंशिया और डिप्रेशन-Dementia and depression

डिमेंशिया के एक लक्षणों में ये भी है कि इस बीमारी के लोग ये भूल जाते हैं कि उन्हें भूख लगी है। कई बार तो ऐसे होता है कि उन्हें खाना खाने के बारे में याद ही नहीं होता है। इसके अलावा डिप्रेशन वाले लोगों में भी ये लक्षण देखे जा सकते हैं। ऐसे लोग मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से भूख लगने की फीलिंग को भूल जाते हैं। 

liver_issues
Image Source : SOCIALliver_issues

3. लिवर की बीमारियों के कारण-Chronic liver disease

लिवर की बीमारियों में आपको भूख न लगने की समस्या हो सकती है। दरअसल, लिवर जब ठीक से काम करने की क्षमता खो देता है, आपको भूख में कमी, मतली और  त्वचा में खुजली का अनुभव हो सकता है। बाद में ये पीलिया, खून की उल्टी, काला, रुका हुआ मल और पैरों में तरल पदार्थ का जमा होना जैसे एडिमा आदि की समस्या बन सकती है। इसलिए, लंबे समय तक भूख न लगे तो अपने डॉक्टर को दिखाएं। 

डायबिटीज ही नहीं इन 4 बीमारियों में भी खाएं अंकुरित मेथी, सेहत को मिलेंगे कई खास फायदे

4. पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों में-Intestinal digestive disease

पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों में आपको भूख ना लगने के लक्षण महसूस हो सकते हैं। दरअसल, ये एक गंभीर स्थिति है जो बताती है कि आपका पेट और आंतों का काम काज प्रभावित है और आप खा रहे हैं वो पूरी तरह से पच नहीं रहा है। इसलिए आपको भूख नहीं लग रही है। तो, भूख न लगने को हल्के में न लें। अपने डॉक्टर को दिखाएं और इस समस्या से बचें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।