1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Asthma: अस्थमा से हैं परेशान तो बस दूध में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें, मिलेगा लाभ

Asthma: अस्थमा से हैं परेशान तो बस दूध में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें, मिलेगा लाभ

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Nov 13, 2022 07:07 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 08:55 pm IST

Asthma: अस्थमा के मरीज अगर दूध के साथ बादाम, काली मिर्च और चीनी मिलाकर पिएंगे तो ये आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

अस्थमा टिप्स- India TV Hindi
अस्थमा टिप्स Image Source : FREEPIK

Asthma: अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो हमारे श्वसन तंत्र को बहुत बुरी तरह प्रभावित करती है। इसमें पीड़ित व्यक्ति के श्वसन नली में सूजन आ जाती है जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इसके अलावा पीड़ित मरीज को खांसी, घबराहट और सांस फूलने की समस्या भी होने लगती हैं। इसलिए डॉक्टर अस्थमा के मरीजों अपने साथ दवाएं या इनहेलर रखने की सलाह देते हैं। साथ ही यदि अस्थमा के मरीज दूध के साथ बादाम, काली मिर्च और चीनी  मिलाकर पिएंगे तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अस्थमा के मरीज कैसे करें इन चीजों का सेवन। 

सामग्री

बादाम- 100 ग्राम 

काली मिर्च- 20 ग्राम 
शक्कर - 50 ग्राम
 
अस्थमा के मरीज पहले बादाम, काली मिर्च और चीनी को एक साथ मिलाकर पाउडर बना लें। उसके बाद दूध में 1 चम्मच पाउडर मिलाकर रोजाना रात को सोने से पहले पिएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। आप चाहें तो बादाम, काली मिर्च और चीनी का पाउडर बनाकर इसे किसी टाइट कंटेनर में स्टोर कर रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको रोज-रोज पाउडर बनाने की टेंशन खत्म हो जाएगी। 

अस्थमा के मरीज इन चीजों का भी जरूर करें सेवन

विटामिन डी से भरपूर चीजें

कई रिसर्च के अनुसार, अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं विटामिन डी की कमी होने से शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं। डॉक्टर की मानें तो विटामिन डी से भरपूर चीजें खाने से अस्थमा अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। जैसे - दही, जूस, मछलियां, मशरूम, चीज आदि। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

फल और सब्जियां

फल और सब्जियों का सेवन करने से अस्थमा के खतरे से बचा जा सकता है। रिसर्च की मानें तो यदि ताजे फल और सब्जियों का सेवन अधिक किया जाए तो यह अस्थमा की बीमारी को रोक सकता है। इसलिए अस्थमा के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। जैसे - गाजर, पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, शकरकंद, संतरा आदि को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

साबुत अनाज 

अस्थमा के मरीजों को साबुत अनाज को भी अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज जैसे- ओट्स, कुट्टू का आटा, दलिया, साबुत गेंहू से बना पास्ता आदि। ये सभी अस्थमा के लक्षणों को कम करने मदद करते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

दिवाली फेस्टिवल के दौरान मिठाई खाकर भारतीयों ने बढ़ा लिया डेढ़ किलो वजन

Health Tips: प्रदूषण की वजह से बढ़ रही हैं कई बीमारियां, बाबा रामदेव से जानें इस जहरीली हवा से कैसे रखें खुद को महफूज़

तनाव को छूमंतर करने के लिए अपनाएं साउंड हीलिंग थेरेपी, जानिए कैसे मिलती है मदद 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।