1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ज्यादा अमरूद खाने से भी पड़ सकते हैं बीमार, इन बीमारियों से पीड़ित लोग ना करें सेवन

ज्यादा अमरूद खाने से भी पड़ सकते हैं बीमार, इन बीमारियों से पीड़ित लोग ना करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 30, 2021 05:29 pm IST,  Updated : Jul 30, 2021 05:35 pm IST

जानिए अमरूद का अधिक सेवन करने से क्या होता है और किन लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

side effects of Guava- India TV Hindi
side effects of Guava Image Source : INDIA TV

इस मौसम में बाजार में आपको सबसे ज्यादा जो फल दिखाई देगा वो अमरूद है। अमरूद ना केवल स्वाद में बढ़िया लगता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है। खास बात है अमरूद जितना ज्यादा सेहत के लिए लाभकारी होता है उतना ही ज्यादा इसकी पत्तियां भी गुणकारी होती हैं। अमरूद में विटामिन सी और फाइबर के अलावा लाइकोपिन, कॉर्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, फोलेट और मैग्नीशियम के अलावा कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज का सेवन जरूरत से ज्यादा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ठीक वैसा ही अमरूद के साथ भी है। यहां तक कि कई लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। जानिए अमरूद का अधिक सेवन करने से क्या होता है और किन लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

चलते समय जांघों में रगड़ लगने से होती है जलन, अपनाएं ये घरेलू उपाय मिलेगा आराम

गैस की समस्या से परेशान लोग

जिन लोगों को गैस की समस्या है वो अमरूद का ज्यादा सेवन करने से बचें। इसका सेवन करने से उनकी समस्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा पेट फूलने के अलावा पेट में दर्द भी हो सकता है।

गर्भवती महिलाएं ना पिएं ज्यादा अमरूद वाली चाय
अमरूद के अलावा अमरूद की पत्तियां भी गर्भवती महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। प्रेग्नेंसी में अमरूद की पत्तियों से बनी चाय ना पिएं। वहीं इसके फल का अधिक सेवन भी ना करें। सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। 

सर्दी-खांसी से परेशान लोग
अमरूद की तासीर ठंडी होती है। इसलिए आप अमरूद का सेवन शाम के वक्त ना करें। ऐसा करने से आपके गले में दर्द के अलावा खांसी की दिक्कत भी हो सकती है। वहीं जो लोग सर्दी और खांसी से परेशान हैं वो तो शाम के वक्त इसका सेवन बिल्कुल ना करें। 

क्या आप भी नहाते हैं घंटों तक, जानिए कितनी देर तक नहाना सेहत के लिए है अच्छा

पाचन शक्ति कमजोर वाले लोग
जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है वो भी अमरूद का ज्यादा सेवन करने से परहेज करें। ज्यादा मात्रा में अमरूद का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा अपच और पेट भी फूल सकता है। अमरूद में फाइबर अधिक होता है जो पेट को खराब कर सकता है। जिससे कि डाइजेशन से संबंधित परेशानी हो सकती है। 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।