1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चलते समय जांघों में रगड़ लगने से होती है जलन, अपनाएं ये घरेलू उपाय मिलेगा आराम

चलते समय जांघों में रगड़ लगने से होती है जलन, अपनाएं ये घरेलू उपाय मिलेगा आराम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 30, 2021 03:54 pm IST,  Updated : Jul 30, 2021 03:59 pm IST

जांघों के एक दूसरे से चलते वक्त रगड़ने की वजह जांघों में इकट्टा फैट होने की वजह से होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप जांघों के रगड़ने से होने वाली जलन से आराम पा सकते हैं।

Home Remedies for Burning due to rubbing in the thighs while walking - India TV Hindi
Home Remedies for Burning due to rubbing in the thighs while walking  Image Source : INDIA TV

कई लोगों की जांघें इतनी ज्यादा मोटी हो जाती है कि चलते वक्त दोनों जांघें एक दूसरे से रगड़ती है। रगड़ की वजह से कई बार पैरों में लाल चकत्ते पड़ जाते हैं तो कई बार जांघों के रगड़ने से जलन भी होने लगती है। इस समस्या की वजह से चलने फिरने में तो दिक्कत होती ही है साथ ही अगर कोई टाइट कपड़ा पहन लें तो दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाती है। जांघों के एक दूसरे से चलते वक्त रगड़ने की वजह जांघों में इकट्टा फैट होने की वजह से होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप जांघों के रगड़ने से होने वाली जलन से आराम पा सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट का ये होना चाहिए डाइट चार्ट, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Coconut Oil
Image Source : INSTAGRAM/EDIBLEOILFORSALECoconut oil 

नारियल तेल करेगा मदद

नारियल तेल कई गुणों से भरपूर होता है। अगर किसी के जांघों में रगड़ की वजह से जलन की दिक्कत है तो आप नारियल तेल को जांघों में जहां पर रगड़ हो रही है वहां पर लगा लें। इससे चलते समय जलन की समस्या में आराम मिलेगा।

लगाएं वैसलीन
अगर चलते समय पैरों में रगड़ और जलन होती है तो आप वैसलीन लगाएं। वैसलीन लगाने से जांघों के बीच में रगड़ कम होगी और आपको जलन से राहत भी मिलेगी। 

पाउडर का करें इस्तेमाल
जांघों में फैट जमा होने की वजह से जांघ मोटी हो जाती है। इसी वजह से चलने पर जांघें आपस में रगड़ती है जिससे जलन भी होती है। ऐसे में आप जांघों पर पाउडर लगाएं। आप बेबी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको चलने-फिरने में आराम मिलेगा।

Weight Loss: घटाना चाहते हैं वजन तो फॉलो करें ये 7 टिप्स, दिखेगा फर्क

थाई बैंड का इस्तेमाल करें
अगर आपकी जांघों में चलने फिरने में रगड़ होती है तो आप थाई बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। थाई बैंड इलास्टिक का बना छोटा बैंड होता है जिसे जांघों पर पहना जाता है। इसे पहनने से दोनों जांघों के बीच रगड़ नहीं होती है। साथ ही आपको आराम भी मिलेगा।

aloe vera
Image Source : INSTAGRAM/SMDCOSMETICSAloe vera

एलोवेरा जेल का करें यूज
इस समस्या से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों जांघों पर एलोवेरा जेल रोजाना लगाएं। ये जांघों के बीच आई रेडनेस और जलन को खत्म करने में मदद करेगी। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।